TRENDING TAGS :
Aalia Bhatt: शादी से पहले आखिर क्यों रणबीर कपूर के साथ चली गईं थी आलिया भट्ट, हुआ खुलासा
Aalia Bhatt: जैसा कि आप सभी जानते है की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के एक महीने बाद ही आलिया ने अपने प्रेगनेंट होने का अनाउंसमेंट किया था।
Becomes A Parents soon (image: social media)
Alia Bhatt: आपको बता दें कि, आलिया भट्ट फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "डार्लिंग्स" की सफलता के आधार पर काम कर रही हैं, जिसमें विजय वर्मा, शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं यह फिल्म बदरुनिसा यानी कि 'बद्रू' अंसारी शेख के रूप में आलिया की भूमिका का पर्सुएंस करता है क्योंकि वह वर्षों तक घरेलू हिंसा झेलने के बाद विजय वर्मा द्वारा निभाए गए अपने पति हमजा से बदला लेती है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन ने अपने निर्देशन में किया है। इसके अलावा आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों वो शादी से पहले वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ चली गईं थीं।
बता दें कि मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान, आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वो दोनों शादी करने वाले थे, यही वजह है कि उन्होंने एक साथ रहने का प्लान बनाया। फिर बीच कोविड 19 महामारी आई और हमारे प्लान्स फ्लॉप हो गए। हमदोनों एक साथ अलग तो नहीं रह सकें पर हम कम से कम आगे बढ़ने के साथ आगे बढ़ने की तरह थे और जब सब शांत हो जाएगा तब हम आगे की सोचेंगे। प्रेजेंट में भी हमारे प्लान जो उसी तरह बनाई थी,"। इसके अलावा, गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिव-इन रिश्तों को चुनने वाले लोगों के बारे में भी बात की और कहा कि, "यदि आप कर सकते हैं, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी चीज है। आप एक-दूसरे के यूज्ड टू हो जाते हैं, आप कंफर्टेबल हो जाते हैं, आप दबाव के बिना बहुत सारी यादें बनाते हैं और वह नॉर्मल या 'शादी करनी है' जैसा।"
वही इस जोड़े ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई के बांद्रा में अपने वास्तु रेजिडेंस पर 5 साल तक रिश्ते में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गए और जून में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए सभी को सरप्राइज्ड कर दिया।
इस बीच अगर हम काम की बात करें तो, आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म, ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म "जी ले जरा", "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" और हॉलीवुड फिल्म "हार्ट ऑफ स्टोन" में अभिनय करती नजर आएंगी।