Karwa Chauth in Bollywood: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने सजाई हाथों में पिया के नाम की मेंहदी, देखें

Karwa Chauth in Bollywood: कई बॉलीवुड हसीनाओं का ये पहला करवा चौथ है, बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी मेंहदी की झलक दिखाई है|

Shivani Tiwari
Published on: 20 Oct 2024 12:01 PM GMT (Updated on: 20 Oct 2024 12:01 PM GMT)
Bollywood Actresses Mehndi
X

Bollywood Actresses Mehndi

Karwa Chauth in Bollywood: आज देश भर में करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन शादी शुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और फिर शाम को चांद निकलने के बाद उसकी पूजा कर पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी करवा चौथ की खूब रौनक देखने को मिलती है, इस बार कई बॉलीवुड हसीनाओं का ये पहला करवा चौथ है, बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी मेंहदी की झलक दिखाई है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की मेंहदी (Bollywood Actresses Mehndi)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी भी त्यौहार को बड़े ही शानदार अंदाज में मनाया जाता है। वहीं अब करवा चौथ पर भी बॉलीवुड हसीनाएं अपनी मेंहदी की तस्वीरें शेयर कर अपने पति को करवा चौथ की शुभकामनाएं दे रहीं हैं। वहीं कुछ हसीनाओं का तो ये पहला करवाचौथ है, वे भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखें हुए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

सोनाक्षी सिन्हा का ये पहला करवाचौथ है, क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जाहिर संग शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने लाल साड़ी में सज धज कर अपनी तस्वीर शेयर कर अपने पति को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।

कृति खरबंदा (Kriti kharbanda)

कृति खरबंदा का भी ये पहला करवाचौथ है, उन्होंने अपने हाथों में करवा चौथ की मेंहदी लगाए हुए तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर की है।


रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने पहले करवा चौथ की मेंहदी लगा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है। रकुल ने अपनी मेंहदी पर जैकी भगनानी का J लिखा हुआ है।


सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर वैसे करवा चौथ का व्रत तो नहीं रखती, लेकिन उन्होंने पति आनंद के नाम की मेंहदी लगा ली है।


कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

अभिनेत्री कियारा आडवाणी करवा चौथ मनाने दिल्ली पहुंच चुकीं हैं। उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी अपने हाथों पर लगा ली है, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई है।


परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा के हाथों में भी पति राघव के नाम की मेंहदी लग चुकीं है। परिणीति चोपड़ा दिल्ली में हैं, करवा चौथ के लिए राघव चड्ढा ने घर की बेहतरीन सजावट करवाई है, जिसकी एक झलक परिणीति ने दिखाई है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story