×

क्या सच में दीपिका पादुकोण ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के साथ किया डिनर डेट!

सर्बियन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक की एक पूर्व गर्लफ्रेंड और सर्बिया की पॉप स्टार नताशा बेकवेलक ने मीडिया के सामने एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

priyankajoshi
Published on: 9 July 2017 2:24 PM GMT
क्या सच में दीपिका पादुकोण ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के साथ किया डिनर डेट!
X

मुंबई : सर्बियन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक की एक पूर्व गर्लफ्रेंड और सर्बिया की पॉप स्टार नताशा बेकवेलक ने मीडिया के सामने एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

काफी सालों तक जोकोविक की गर्लफ्रेंड रहीं है। इस हॉट पॉपस्टार का दावा है कि बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जोकोविक के साथ अफेयर है।

दीपिका के साथ डिनर डेट

पिछले काफी दिनों से मीडिया में ऐसी अफवाहें भी फैल रही हैं कि जोकोविक और उनकी पत्नी जेलीना के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है और उनके संबंध तनाव से गुजर रहे हैं। बता दें, पिछले साल ऐसी खबरें भी आई थीं कि दीपिका लॉस एंजिलिस के एक रेस्टोरेंट में जोकोविक के साथ डिनर डेट पर गई थीं। तब दोनों को रेस्टोरेंट से एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया था।

कई स्टार के साथ अफेयर के चर्चे

पॉप स्टार नताशा के अलावा टेनिस स्टार जोकोविक के पहले भी कई कथित अफेयर रह चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि शादी से पहले जोकोविक का यूक्रेन की एक महिला के साथ भी कथित अफेयर था। जोकोविक की शादी 2014 में हुई थी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story