×

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का सेंसुअस लुक सामने आया, यलो बिकिनी में स्वीमिंग पुल में आग लगाती नजर आईं एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor: सभी एक्ट्रेसेस की तरह जाह्नवी कपूर भी अपने सेंसुअस अंदाज से इंटरनेट का तापमान हाई करती नजर आ रही हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 18 Jan 2022 1:02 PM GMT
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का सेंसुअस लुक सामने आया, यलो बिकिनी में स्वीमिंग पुल में आग लगाती नजर आईं एक्ट्रेस
X

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री जानह्वी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आंख झपकते ही वायरल हो जाती हैं। जाह्नवी कपूर अपने लुक और स्टाइल के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। जाह्नवी भी फैन्स को अट्रैक्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ फैंस को फोटो में जाह्नवी का हॉट लुक पसंद आया। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

जाह्नवी ने हॉट अंदाज में कैमरे के लिए पोज दिया

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों के एक सेट को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वो शौक से कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर को पीले रंग के फ्लोरल बिकिनी में देखा जा सकता है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर की आंखें बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जो कोई भी उनकी इस तस्वीर को देख रहा है, उनकी निगाहें अभिनेत्री की आंखों पर टीकी रह जा रही है। दरअसल इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर की आंखें काफी डिफाइनिंग नजर आ रही हैं।

जाह्नवी की नशीली आंखों ने लूटा प्रशंसकों का नींद और चैन

सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए इस हॉट फोटो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाल खुले हुए हैं और वो कैमेर को अलग - अलग अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले फोटो में जाह्नवी कपूर सीधे कैमरे में देख रही हैं। ये जाह्नवी कपूर का फ्रंट लुक है। दूसरे फोटो में जाह्नवी कपूर ने अपनी आंखें बंद की हुई है और वो ऊपर आसमान की ओर देख रही हैं। जबकि तीसरे फोटो में अभिनेत्री हल्का साइड लुक दे रही हैं। वहीं आखिरी फोटो की बात करें, तो इसमें उन्होंने कैंडिड लुक दिया है।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग मूवी की लिस्ट ये रही

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'मिस्टर और मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi)है।' इसके बाद वो अपने पिता बोनी कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉम्बे गर्ल'(Bombay Girl) में दिखाई देंगी। यह फिल्म 1 सितंबर, 2022 में रिलीज होगी। इसके बाद जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म करण जौहर और वरुण धवन के साथ है। इस फिल्म का नाम 'रणभूमी' (Ranbhoomi) है। इस फिल्म का रिलीज डेट 19 अक्टूबर, 2022 रखा गया है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story