×

Mouni Roy: बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं मौनी रॉय, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देख फिदा हुए फैंस

Mouni Roy: हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 5 April 2023 2:06 PM GMT

Mouni Roy: मौनी रॉय टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं और अब तो उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा लिया है। उनकी एक्टिंग की तो हर कोई तारीफ करता ही है, लेकिन उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस पर भी मर-मिट जाने वाले कम नहीं है। खासकर मौनी रॉय का ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आता है। इस बीच मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके ट्रेडिशनल लुक और भक्ति-भाव पर लोग फिदा हो गए हैं।

मौनी रॉय ने किए बांके बिहारी के दर्शन

दरअसल, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जहां एक तरफ मौनी व्हाइट साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं पिंक साड़ी में भी एक्ट्रेस काफी प्यारी नजर आ रही हैं। मौनी रॉय का ये ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, फैंस मौनी रॉय के भक्ति-भाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

फैंस को खूब पसंद आ रहा मौनी रॉय का वीडियो

मौनी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, ''बहुत सुंदर वीडियो।'' तो किसी ने लिखा, ''मुझे आज भी याद है आप सती बनी थीं।'' तो किसी ने कमेंट किया, ''आप अपनी संस्कृति को भूली नहीं हैं।'' वहीं, कई यूजर्स ने मौनी रॉय की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है। आप भी देखिए ये वीडियो...

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस को मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा गया है और फैंस को मौनी रॉय का ये नेचर काफी पसंद भी आता है, जिसके लिए वह उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं। वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story