×

महिला आरक्षण बिल पर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने दिया ये कैसा रिएक्शन

Bollywood Actress On Women Reservation Bill: इन दिनों देशभर में 'महिला आरक्षण बिल' को लेकर काफी चर्चा है। इस बीच बॉलीवुड कई एक्ट्रेसेस ने इस बिल पर अपना रिएक्शन सामने रखा है।

Ruchi Jha
Published on: 21 Sep 2023 9:44 AM GMT
महिला आरक्षण बिल पर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने दिया ये कैसा रिएक्शन
X

Bollywood Actress On Women Reservation Bill: इन दिनों देशभर में महिला आरक्षण बिल को लेकर काफी चर्चा है। आम जन से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां इस बिल पर अपना रिएक्शन शेयर कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है और केवल शहनाज गिल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस का इस बिल पर रिएक्शन सामने आया है।

शहनाज गिल ने महिला आरक्षण बिल की बात

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने महिला आरक्षण बिल को एक शानदार कदम बताया है। एक्ट्रेस ने कहा- ''अगर हमें अधिकार और समान व्यवहार दिया जाता है, तो माता-पिता भी लड़कियों का समर्थन करेंगे। मैं एक छोटे से गांव से आती हूं, जहां लड़कियों की शादी कर दी जाती है ताकि वे घर बसा सकें। लेकिन इसके बाद अगर लड़कियों और लड़कों के साथ समान व्यव्हार किया जाता है, तो बहुत सारी चीजें होती हैं। सबसे पहले तो देश में बदलवा आएगा।'' बता दें कि इस दौरान शहनाज गिल के साथ उनकी को-स्टार्स भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी थीं। जहां डॉली सिंह ने महिला आरक्षण के लिए सरकार की सराहना करते हुए कहा, ''यह एक अच्छा कदम है। आरक्षण की आवश्यकता है। मैं काफी एक्साइडेड हूं। समय बदल रहा है।'' तो वहीं, शिबानी बेदी ने महिला आरक्षण को एक खूबसूरत पल बताया।


कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक पर क्या कहा?

बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक पर एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपने विचार शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था- ''ये काफी शानदार आइडिया है। ये सब हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी और इस सरकार और महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता के कारण हो पाया है।''

ईशा गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पर दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं, बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ''ये बहुत अच्छा काम है, जो पीएम मोदी ने किया है। यह एक बहुत ही प्रगतिशील विचार है। यह आरक्षण विधेयक महिलाओं को समान अधिकार देगा। यह हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने इसका वादा किया और इसे पूरा किया।''


सपना चौधरी ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर जताई खुशी

वहीं, फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी महिला आरक्षण बिल पर अपनी खुशी जताई थी। सपना ने कहा था- ''अभी यह बस पहल है। आगे बहुत सारे बिल पास होने बाकी हैं। महिलाओं का इतना समर्थन करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगी।''


महिला आरक्षण बिल क्या होता है?

जो लोग महिला आरक्षण बिल के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक में लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story