हो गया Parineeti Chopra-Raghav Chadha का रोका, जानें किस दिन होगी शादी

Parineeti Chopra Roka: इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 20 April 2023 1:28 PM GMT
हो गया Parineeti Chopra-Raghav Chadha का रोका, जानें किस दिन होगी शादी
X
Parineeti Chopra (Image Credit: Instagram)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Roka: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। वहीं, जब भी दोनों से एक-दूसरे को लेकर सवाल किया जाता है, तो दोनों मुस्कुरा कर बात को टाल देते हैं। इन बीच यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका हो गया है।

क्या हो गया राघव और परिणीति चोपड़ा का रोका?

दरअसल, सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के हाथों में सिल्वर कलर की रिंग नजर आ रही है। वहीं, वीडियो में परिणीति सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का रोका हो गया है और जल्द दोनों की शादी भी होने वाली है।

कब होगी परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी इसी साल अक्टूबर के अंत में हो सकती है। परिणीति और राघव को कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी चल रहे हैं। वह शादी से पहले अपने सभी काम को पूरा करने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राघव और परिणीति का रोका काफी प्राइवेट तरीके के साथ किया गया। जहां महज परिवार के लोग ही शामिल थे।

बता दें, परिणीति चोपड़ा को अपनी शादी की तैयारियों में बिजी होते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह शादी के सवाल पर ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं। मनीष मल्होत्रा के घर पर भी जब उन्हें कैप्चर किया गया तो, उनके चेहरे की हंसी काफी कुछ कह रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स का भी यही मानना है कि परिणीति भी मनीष मल्होत्रा का ही लहंगा पहनने वाली हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'ऊंचाई' फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था और अब वह 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story