Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा की मां दामाद 'Nick Jonas' से हुई खुश, तो सोशल मीडिया पर खुद को जीनियस की सासू मां बतलाया

नेशनल दामाद बन चुके अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंप्रसिव क्वालीटी से सासू मां मधु चोपड़ा को खुश कर दिया है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 25 Dec 2021 10:06 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2021 10:37 AM GMT)
Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा की मां दामाद Nick Jonas से हुई खुश, तो सोशल मीडिया पर खुद को जीनियस की सासू मां बतलाया
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Priyanka Chopra : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां डॉ मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बात सोशल मीडिया पर शेयर की है। मधु चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बायों में बदलाव करते हुए खुद को 2 खुश बच्चों की मां और एक जीनीयस दामाद की सासू मां बताया है। मधु चोपड़ा के इस आकर्षक बायो की ओर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान जा रहा है। मधु के बायो से पता चल रहा है कि वो अपने दामाद से कितनी खुश हैं। अभिनेत्री की मां को मीडिया कर्मचारियों से बात करते वक्त निक की तारीफ करते हुए देखा गया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ वैकेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए देखा गया है।

मधु चोपड़ा ने यह कहकर अपने दामाद की तारीफ की

मधु चोपड़ा अपनी बेटी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। मधु चोपड़ा ने प्रियंका और निक के विवाह करने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। साथ ही निक के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "निक जोनस शांत और परिपक्व किस्म के इंसान हैं। वो एक अद्भूत व्यक्ति हैं और अभिनेत्री के परिवार में हर कोई उन्हें प्यार करता है।" मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि निक जोनस (Nick Jonas) बहुत विनम्र हैं, और वो बड़ों का सम्मान करते हैं।

हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में प्रियंका के किरदार के बारे में जाने

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिं फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स'(The Matrix Resurrections) की बात करें, तो हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज में से एक 'मेट्रिक्स' का यह चौथा पार्ट है। यह फिल्म रिलीज हो चुका है। 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं भारत में भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में एक बार फिर कीनू रीव्स, नियो के किरदार में दम दिखा रहे हैं। फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी अहम रोल है। हालांकि अभिनेत्री का रोल 8 से 10 मिनट का है।

अगले साल फिल्म जी ले जरा में पर्दे पर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो बहुत जल्दी बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) में अभिनय करती दिखाई देंगी। फिल्म को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) निर्देशित कर रहे हैं। जी हां, लगभग एक दशक के बाद अभिनेता फरहान अख्तर दुबारा निर्देशन की ओर रुख कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को जोया अख्तर और फरहान अख्तर ने मिलसक लिखा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म सितंबर 2022 में रिलीज हो सकती है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story