×

Priyanka Chopra फूट-फूट कर रोई थी "ऐतराज" मूवी प्रपोजल के बाद, एक वैम्प का रोल का मिला था ऑफर

Bollywood Actress Priyanka Chopra: 2004 आई फिल्म "ऐतराज़" में प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर ने अभिनय किया था। वहीं प्रियंका को एक वैम्प के रूप में उनके कैरेक्टर के लिए क्रिटिक्स की काफी तारीफ मिली थी।

Anushka Rati
Published on: 14 Sep 2022 2:46 AM GMT
Priyanka Chopra फूट-फूट कर रोई थी ऐतराज मूवी प्रपोजल के बाद, एक वैम्प का रोल का मिला था ऑफर
X
2004 movie Aitraaz (image: social media)

Bollywood actress Priyanka Chopra: अपनी मेहनत और बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी को दिलों पर राज करने वाली और कई हिट फिल्मों की हिस्सा रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रहीं हैं और आए दिन प्रियंका अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करतीं रहतीं हैं। वहीं इस बीच आपको यह भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उस वक्त फूट फूट कर रो पड़ीं थीं जब उन्हें एतराज मूवी में एक वैम्प का रोल ऑफर किया गया था।

आपको बता दें कि, 2004 आई फिल्म "ऐतराज़" में प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर ने अभिनय किया था। वहीं प्रियंका को एक वैम्प के रूप में उनके कैरेक्टर के लिए क्रिटिक्स की काफी तारीफ मिली थी।


वहीं प्रियंका चोपड़ा पिछले दो दशकों से एक ऐक्ट्रेस के रूप में एक्टिव हैं, लेकिन उनकी 2004 की फिल्म ऐतराज़ अभी भी उनके करियर की बेस्ट मास्टरपीसेज में से एक मानी जाती है। जहां निर्माता सुनील दर्शन, जिन्होंने प्रियंका के साथ उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक फिल्म "अंदाज़" में काम किया था। वहीं सुनील ने हाल ही में यह खुलासा किया कि फिल्म "ऐतराज़" में एक नेगेटिव रोल निभाने की ऑफर के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत रोई थी।


बता दें कि, अब्बास-मस्तान की फिल्म, जो हॉलीवुड फिल्म "डिस्क्लोजर" पर आधारित थी, में अक्षय कुमार ने राज मल्होत्रा के रूप में अभिनय किया, जिस पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा निभाई गई भूमिका उनकी पहली गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इसमें करीना कपूर को अक्षय की पत्नी के रूप में दिखाया गया है जो अदालत में अपना मामला भी लड़ती है। वहीं फिल्म का अंत प्रियंका यानी की सोनिया के साथ समाप्त होता है जब वह अपना केस हार जाती है और उसका पति उससे तलाक के लिए फाइल करता है।


वहीं सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में बातचीत में, निर्माता सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि न तो अक्षय और न ही प्रियंका शुरू में फिल्म करने के विचार से थ्रिल थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की, 'अक्षय और प्रियंका दोनों ही फिल्म नहीं करना चाहते थे। लेकिन मैंने उनके साथ अपनी बॉन्डिंग का इस्तेमाल किया और उन्हें फिल्म में ले लिया जिसके बाद वो दोनों ही फिल्म करने के लिए मान गए। वहीं उस वक्त अक्षय को पैसों की समस्या थी, मैंने कहा 'एक फिल्म में थोड़ा कम या ज्यादा पैसा क्या मायने रखता है, प्रोजेक्ट के बारे में सोचें,' और उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एक "वैम्प" की भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया था और वह बहुत परेशान थी, वह रोई, वह घर गई और वह सो गई। "


वहीं सुनील ने आगे याद करते हुए कहा, "मैंने कहा था कि आप उठकर ऑफिस आ जाएं। वह यहां थी और मैंने उस पर भूमिका निभाने के महत्व के बारे में दबाव डाला। मैंने सोचा कि मैंने इसे उसके सिर में डाल दिया, और हाँ उनके लिए ऐतराज़ में होना काफी अमेजिंग था। "


वही फिल्म "ऐतराज़" से प्रियंका ने क्रिटिकल तारीफ हासिल की और उन्हें उनके करियर में एक सफल भूमिका करार दिया गया। बाद में खुद अभिनेत्री ने इसे 'अपने करियर का सबसे बड़ा सीखने का अनुभव' बताया। वहीं प्रियंका को उनकी लास्ट रिलीज 2021 की फिल्म "द मैट्रिक्स रिसरेक्शन" में देखा गया था और वहीं उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म "जी ले जरा" शामिल हैं।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story