×

बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, इन मशहूर फिल्मों में किया था काम

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का रविवार को निधन हो गया है। 88 साल की शशिकला ने मुंबई के कोलाबा में अंतिम सांस ली।

Dharmendra Singh
Published on: 4 April 2021 12:21 PM GMT
बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, इन मशहूर फिल्मों में किया था काम
X

फोटो: सोशल मीडिया

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का रविवार को निधन हो गया है। 88 साल की शशिकला ने 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड की हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। उन्होंने बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था और उनका जन्म 4 अगस्त 1932 को सोलापुर में हुआ था। शशिकला के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए थे। हालांकि उनका बहुत ऐशो-आराम वाला रहा। शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े व्यापारी थी।

फोटो: सोशल मीडिया

पहली फिल्म थी ''जीनत''
बचपन से ही शशिकला को नाचना और गाना पसंद था। उनके पिता का बिजनेस ठप्प हो गया तो वह काम की तलाश में मुंबई चली आई थीं। मुंबई में उनकी मुलाकात नूर जहां से हुई थी। शशिकला ने नूर जहां के पति शौकत रिजवी की फिल्म जीनत में काम किया और यह उनकी पहली फिल्म थी।
मिला था पद्मश्री पुरस्कार
इसके बाद उन्होंने तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी चोरी, नीलकमल, अनुपमा में भी काम किया था। फिल्मों के अलावा शशिकला ने टीवी में भी काम किया था। वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी का किरदार निभाया था। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story