×

Shraddha Kapoor: Lamborghini ही नहीं, इन लग्जरी कारों की भी मालकिन हैं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor bought New Lamborghini: बता दें कि श्रद्धा कपूर इस समय चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं और वजह भी बेहद खास है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Oct 2023 10:14 AM GMT
Shraddha Kapoor bought New Lamborghini
X

Shraddha Kapoor bought New Lamborghini (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor bought New Lamborghini: खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी के चलते अक्सर ही फैंस का दिल जीत लेती हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं, जो मिनटों में अपने अंदाज के कारण हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। श्रद्धा का सरल स्वभाव उनके फैंस को बेहद पसंद आता है और यही वजह है कि उनके फैंस उनसे टूटकर प्यार करते हैं। फिलहाल बता दें कि श्रद्धा कपूर इस समय चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं और वजह भी बेहद खास है। जी हां!! आइए आपको बताते हैं।

श्रद्धा कपूर ने खरीदी Lamborghini

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। वहीं अब उनकी कार कलेक्शन में Lamborghini भी शामिल हो गई है। दशहरा के शुभ अवसर पर श्रद्धा कपूर लेम्बोर्गिनी अपने घर पर लेकर आईं। सोशल मीडिया पर लेम्बोर्गिनी के साथ की श्रद्धा कपूर की कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वह अपनी नई लग्जरी कार के साथ पोज देते नजर आ रहीं हैं।


करोड़ों मे है कीमत

श्रद्धा कपूर ने Lamborghini Huracan Tecnica खरीदी है, जो रेड कलर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर की इस नई कार की कीमत 4.4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


लेम्बोर्गिनी ही नहीं इन गाड़ियों की भी मालकिन हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कार की मालकिन बन चुकीं हैं। लेकिन आपको बता दें कि लेम्बोर्गिनी से पहले भी श्रद्धा कपूर के साथ एक से एक महंगी गाडियां हैं, जिसका नाम जान आपका दिमाग चकरा जायेगा। जी हां! श्रद्धा कपूर के पास मर्सडीज बेंज एमएल, स्विफ्ट, ऑडी क्यू7, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सडीज बेंज जीएलई, मारुति सुजुकी ब्रेजा और बीएमडब्ल्यू7 जैसी शानदार गाड़ियां हैं।

लेम्बोर्गिनी की पूजा करते नजर आईं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की लेम्बोर्गिनी के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, फैंस और नेटीजेंस श्रद्धा कपूर को बधाई दे रहें हैं। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा अपनी लेम्बोर्गिनी की पूजा करते दिख रहीं हैं। एथनिक लुक में श्रद्धा बेहद ही प्यारी लग रहीं हैं। देखें वीडियो -

श्रद्धा कपूर वर्क फ्रंट

बॉलीवुड दिवा श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म "टू झूठी मैं मक्कार" में नजर आईं थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। वहीं अब इन दिनों वह अपनी फिल्म "स्त्री 2" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें पुरानी स्टार कास्ट ही नजर आयेगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story