×

दबंग गर्ल के घर अचानक पहुंची पुलिस, क्या सोनाक्षी जाएंगी जेल?

बता दें पुलिस ने इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल कक्कड़, एडगर सकारिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में इन सभी को नामजद आरोपी बनाया थी।

Manali Rastogi
Published on: 12 July 2019 3:47 AM GMT
दबंग गर्ल के घर अचानक पहुंची पुलिस, क्या सोनाक्षी जाएंगी जेल?
X
OMG! सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वह मुंबई में गुरुवार को सोनाक्षी के घर पहुंची, जहां उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: होटल की छत पर बना ये है दुनिया का सबसे लंबा स्वीमिंग पूल, जानिए कहां है और कैसे लेंगे इसका मजा

बता दें कि मुरादाबाद से पुलिस सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने के लिए मुंबई आई थी। मगर गुरूवार को वह अपने बंगले पर नहीं मिली। ऐसे में पुलिस आज सोनाक्षी का बयान लेने उनके बंगलो दोबारा जा सकती है।

यह भी पढ़ें: 12 जुलाई: कैसा रहने वाला है शुक्रवार, जानने के लिए देखें यहां पंचांग व राशिफल

मुरादाबाद के निवासी प्रमोद शर्मा ने पहले सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था। यह मामला पिछले साल के 24 नवंबर का है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि 30 सितंबर को दिल्ली में मुरादाबाद में कटघर इलाके के शिवपुरी गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को अवार्ड बांटने के लिए आना था।

यह भी पढ़ें: कोहली ने वर्ल्ड कप नॉकआउट फॉर्मेट बदलने का किया समर्थन, कहा- ऐसा हो प्लेऑफ

सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल सेक्रेटरी से हुई थी बात

इसके लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी से प्रमोद ने करार किया था। वहीं, प्रमोद का यह भी दावा है कि सोनाक्षी की पर्सनल सेक्रेटरी मालविका पंजाबी से उनकी बातचीत भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उनके खाते में फीस के पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा था। प्रमोद ने ऐसा किया भी। मगर सोनाक्षी ने ऐन वक्‍त पर कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रमोद पुलिस में गए और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

लगी गिरफ़्तारी पर रोक

बता दें पुलिस ने इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल कक्कड़, एडगर सकारिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में इन सभी को नामजद आरोपी बनाया थी। इस एफआईआर को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने सोनाक्षी की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story