×

ये अभिनेत्रियां हैं नेचुरल ब्यूटी, अभी तक नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आज भी बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं इनकी एक छोटी सी मुस्कान पर लाखों दिल लूट जाते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो मेकअप कम से कम इस्तेमाल करती हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 9 Jan 2019 2:52 PM GMT
ये अभिनेत्रियां हैं नेचुरल ब्यूटी, अभी तक नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी
X

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के बीच 72 एमएम के पर्दे पर खूबसूरत दिखने की होड़ सी लगी है। हर कोई एक्ट्रेस अपने आपको खूबसूरत दिखाने के लिए अपनी जान पर दांव खेलने के लिए तैयार रहती हैं।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आज भी बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं इनकी एक छोटी सी मुस्कान पर लाखों दिल लूट जाते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो मेकअप कम से कम इस्तेमाल करती हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ आज तक किसी भी तरह की कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है।

अलिया भट्ट

बॉलीवुड की बेहद काबिल अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में आलिया भट्ट ने काफी कम समय और कम उम्र में अपना नाम दर्ज कराया है। इनका भी प्लास्टिक सर्जरी जैसी बातों से कोई नाता नहीं रहा है और हम कह सकते है बेशक इनकी खूबसूरती किसी आईने की मोहताज नहीं है।

दीपिका पादुकोण

हाल में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बांध चुकी एक्टे्रस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती को पूरी दुनिया ने खुद देखा है। अपने बॉलीवुड के दस साल लंबे सफर के बाद भी दीपिका ने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपना नाम खुद कमाया है। सोनम की ने कड़ी मेहनत के बाद बॉलीवुड में सफलता हासिल की है। सोनम मेहनती होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने अभी तक कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है।

ये भी पढ़ें—

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय फिल्म जगत में सबसे चर्चित और सुंदर अभिनेत्रियों में शुमार है। बता दें कि इन्होंने अभी तक कोई भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवायी है।

यामी गौतम

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। इन्होने कभी किसी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया लिया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story