×

LOL: यह हैं बॉलीवुड हसीनाओं के अजीबोगरीब डर, सुनते ही छूट ना जाए कहीं आपकी हंसी

By
Published on: 23 Jan 2017 11:15 AM GMT
LOL: यह हैं बॉलीवुड हसीनाओं के अजीबोगरीब डर, सुनते ही छूट ना जाए कहीं आपकी हंसी
X

fear

लखनऊ: डर सबको लगता है पर यह भी कहते हैं कि जो डर गया, वो मर गया। लेकिन अपने और अपने दोस्तों के अजीबोगरीब डर को देखकर लोग सोचते हैं कि 'अरे तुम इससे डरते हो' पर अगर आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के डर के बारे में पता चलेगा, तो हंसते-हंसते आप लोट-पोट हो जाएंगे। कैटरीना कैफ, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट इन सबके डर के बारे में सुनकर आपकी हंसी छूट सकती है। पर यह वाकई सच है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को किस चीज से लगता है डर

katrina-kaif

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' यानी की कैटरीना कैफ यूं तो खुद लाल टमाटर की तरह दिखती हैं, पर जब भी उनके सामने टमाटर आते हैं, तो उन्हें अजीब सा डर लगने लगता है। हो सकता है कि यह फोबिया हो। पर यह सच है कि कैटरीना को टमाटर से डर लगता है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस बिपाशा बसु को किस चीज से लगता है डर

bipasha-basu

बिपाशा बासु: बॉलीवुड की बिल्लो रानी वैसे तो अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ाती हैं, पर जब उनके सामने छिपकली आ जाती है, तो उनके होश उड़ जाते हैं। वह इतना ज्यादा डरती हैं कि छिपकली को देख भी नहीं सकती।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट को किस चीज से लगता है डर

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट देखने में जितनी क्यूट हैं, उतना ही ज्यादा उनका डर भी क्यूट है। जी हां, बॉलीवुड की स्टूडेंट ऑफ़ द इयर आलिया भट्ट को अंधेरे से लगता है। वह एक मिनट से ज्यादा अंधेरे में नहीं रह सकती।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस विद्या बालन को किस चीज से लगता है डर

vidya balan

विद्या बालन: बॉलीवुड की ऊ ला ला गर्ल यानी की विद्या बालन की बोल्डनेस देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि उन्हें बिल्ली से डर लगता होगा। जी हां, बिल्ली को देखकर विद्या बालन की जान आधी रह जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस अनुष्का को किस चीज से लगता है डर

अनुष्का शर्मा: क्रिकेटर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के डर के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में तो धड़ल्ले से बाइक चलाई है। पर सच तो यह है कि वह बाइक चलाने से काफी डरती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को किस चीज से लगता है डर

deepika padukone

दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आजकल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचा रही हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण को सांपों से डर लगता है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को किस चीज से लगता है डर

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को घोड़ों से बहुत डर लगता है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस सोनम कपूर को किस चीज से लगता है डर

sonam-kapoor transparent gown dress

सोनम कपूर: एक्टर अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर का डर तो और भी अजीब है। यह सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे कि सोनम कपूर को लिफ्ट से डर लगता है।

आगे की स्लाइड में जानिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान को किस चीज से लगता है डर

करीना कपूर: हाल ही मम्मा बनी एक्ट्रेस करीना कपूर खान को भी अनुष्का शर्मा कि तरह बाइक राइडिंग से बहुत डर लगता है। इसके बावजूद उन्होंने कई फिल्मों में बाइक चलाई है।

Next Story