×

Actresses Expensive Fashion: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहनी सबसे महंगी ड्रेस, जाने कितनी है कीमत

Actresses Expensive Fashion: बॉलीवुड अभिनेत्रियां फैशन या कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च करने से नहीं हिचकिचाती हैं। तो आज हम बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सबसे महंगे कपड़ों के बारे में।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 17 Jan 2022 1:47 PM GMT
Bollywood Actresses Expensive Fashion
X

Bollywood Actresses Expensive Fashion (Photo - Socialmedia)

Bollywood Actresses Expensive Fashion: बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अंदाज और अनोखे आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेसेस के कॉस्ट्यूम की हमेशा चर्चा होती है। अभिनेत्रियां भी हमेशा इसी कोशिश में रहती हैं, वो ऐसे कपड़े पहनेंगी जो सबकी निगाहें उन पर टिके रहे। ये अभिनेत्रियां फैशन की नई परिभाषाएं लिखती नजर आ रही हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां फैशन या कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च करने से नहीं कतराती हैं। तो आज हम बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सबसे महंगे कपड़ों के बारे में।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

सबसे महंगे पहनने वाले कपड़ों की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। अनुष्का की शादी का लहंगा सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। उनके लहंगा स्टाइल को अब सभी लोग फॉलो कर रहे हैं। अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर सभी लड़कियों के लिए एक ट्रेंड सेट कर दिया है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी के साड़ी स्टाइल की हमेशा से तारीफ हुई है। एक्ट्रेस की शादी की साड़ी आज भी चर्चा में है। शिल्पा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण तहलियानी की लाल रंग की साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस की इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपए थी। शिल्पा शेट्टी आज भी जो भी कपड़ा पहनती हैं वो काफी महंगे होते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी ने देश ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ने शादी में कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत उस वक्त 75 लाख रुपये थी। एक्ट्रेस की साड़ी को डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। आज भी उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है।

दीपिका पादुकोन (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका हमेशा अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2019 मेट गाला अवॉर्ड्स में दीपिका ने रेड कार्पेट पर पिंक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर जैक पोसेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन की कीमत लगभग 550,000 रुपये थी।

उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela)

अपने फैशन स्टाइल को लेकर कई बार सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रौतेला हमेशा एक खास तरह की ड्रेस पहनती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी कुछ दिन पहले दुबई में एक फोटो शूट करने गई थीं। जहां उर्वशी ने बेहद महंगे कपड़े पहने थे। अभिनेत्री द्वारा पहनी गई पोशाक की कीमत 5 मिलियन डॉलर थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा का दबदबा है। अब जब प्रियंका विदेश में एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पहुंच गई हैं तो फैशन क्रिटिक्स की नजर उन पर टिकी हुई है। इस तरह के ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 इवेंट की बात करें तो प्रियंका ने बीडेड इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के साथ व्हाइट गाउन पहना था। गाउन की कीमत करीब 6 लाख रुपये थी।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story