×

Shraddha Kapoor: अखिरकार ऐसा क्या कर दिया श्रद्धा कपूर ने, जिसकी वजह से चारों ओर हो रही उनकी वाहवाही, आप भी जानिए

Shraddha Kapoor Video: बॉलीवुड दिवा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी से ही लाखों लोगों की नींदें उड़ा देती हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 3 Oct 2023 7:40 AM GMT
Shraddha Kapoor: अखिरकार ऐसा क्या कर दिया श्रद्धा कपूर ने, जिसकी वजह से चारों ओर हो रही उनकी वाहवाही, आप भी जानिए
X

Shraddha Kapoor Video: बॉलीवुड दिवा श्रद्धा कपूर अपनी सादगी से ही लाखों लोगों की नींदें उड़ा देती हैं। श्रद्धा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा हैं, जो ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती। अगर वह पपराजी द्वारा स्पॉट भी की जाती हैं तो आप उन्हें अक्सर बेहद ही सिंपल अवतार में देखेंगे, ज्यादातर तो वह नो मेकअप लुक में दिखाई देती हैं। इन सबके बीच खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, दरअसल नेटीजेंस उनकी तरीफों के पुल बांधते नहीं थक रहें हैं, तो चलिए आपको श्रद्धा के लाइमलाइट में आने की वजह बताते हैं।

श्रद्धा कपूर के दीवाने हुए लोग

मनोरंजन की दुनिया में ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी सेलेब्स के हेटर्स ना होते हों, हालांकि श्रद्धा कपूर के साथ ऐसा है। देखा जाय तो उनके नाममात्र ही हेटर्स होंगे। श्रद्धा कपूर अपने अंदाज और बिहेवियर से सभी को अपना दीवाना बना चुकीं हैं, इतनी कामयाब होने के बाद भी जमीन से जुड़े रहना किसे कहते हैं ये कोई श्रद्धा कपूर से सीखे, जी हां! जिस तरह से वह पपराजी के साथ पेश आती हैं और अपने फैंस को प्यार देती हैं, इसी वजह से नेटीजेंस श्रद्धा पर खूब प्यार लुटाते हैं।


इस वजह से नेटीजेंस कर रहें श्रद्धा कपूर की तारीफ

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आज पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर आटो की सवारी करती नजर आ आईं। दरअसल श्रद्धा कपूर किसी चीज की शूटिंग करने के लिए ऑटो से वर्सोवा जेट्टी पहुंचीं थीं, जहां उनकी एक झलक के लिए फैंस समेत पैप्स ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करने लगे। इसके बाद वह बोट पर बैठकर भी मीडिया को पोज देते दिखाई दे रहीं हैं।

पपराजी से किया मराठी में बात

श्रद्धा कपूर वीडियो में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने मास्क भी पहना हुआ है, लेकिन मीडिया के कहने पर एक्ट्रेस ने मास्क उतार कर पोज भी दिया। वहीं लुक की बात करें तो श्रद्धा ने ग्रीन कलर की टॉप और ब्लू जींस पहने दिखाई दीं, श्रद्धा का यह सिंपल अंदाज ही बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। इस दौरान श्रद्धा मीडिया से मराठी में बात करते हुए भी दिख रहीं हैं। श्रद्धा कपूर के इन वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहें हैं।

श्रद्धा कपूर की जमकर हो रही वाहवाही

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस के साथ ही नेटीजेंस भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "ये सबसे अच्छी है, साधारण और सबसे दयालु है।" दूसरे ने लिखा, "सारे स्टारकिड एक तरफ और श्रद्धा एक तरफ।" तीसरे ने लिखा, "स्वीटेस्ट गर्ल"। इसी तरह बहुत से लोग श्रद्धा की वाहवाही करते दिख रहे हैं।


श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" में नजर आईं थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वह इन दिनों अपनी फिल्म "स्त्री 2" को लेकर सुर्खियों में हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story