×

Nyasa Devgan ने ढाया कहर, मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं काजोल और अजय की लाडली

Nyasa Devgan: मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी में काजोल और अजय की बेटी न्यासा देवगन ने पार्टी में बिजलियां गिरायीं है।

Anushka Rati
Published on: 22 Oct 2022 10:21 AM GMT
Nyasa Devgan ने ढाया कहर, मनीष मल्होत्रा के दिवाली पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं काजोल और अजय की लाडली
X

Manish Malhotra Diwali Party (image: social media)

Nyasa Devgan: आपको बता दें कि न्यासा देवगन की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ब्लू कलर की गाड़ी में बैठकर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान न्यासा का लुक देखने लायक है।

जहां हाल ही में बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर में दिवाली पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने अपनी प्रेजेंस दर्ज करवाई थी। वहीं इस दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान, सुहाना खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, काजोल, कार्तिक आर्यन के साथ साथ कई दिग्गज स्टार्स ने अपनी प्रेजेंस दर्ज करवाई।

वहीं इस पार्टी में सुपरस्टार्स के बच्चे यानी के स्टार किड्स की भी धूम रही। शनाया कपूर, सुहाना खान, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, खुशी कपूर ने अपने लुक्स से सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन इस पार्टी में काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का किलर लुक इस दिवाली पार्टी में डिस्कशन का सब्जेक्ट बना रहा। बता दें कि न्यासा देवगन का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवाली पार्टी में जाती दिखाई दे रही हैं।

जहां एक मीडिया हाउस के कर्मी ने अपने इंस्टा पेज पर न्यासा देवगन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ब्लू कलर की गाड़ी में बैठकर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान न्यासा का ग्लैमर्स लुक देखने लायक है। न्यासा देवगन लहंगे में काफी प्यारी और अट्रैक्टिव लग रही हैं। साथ ही उस वीडियो में न्यासा देवगन को किसी बात पर खिलखिलाकर हंसते हुए भी देखा जा सकता है। बात दें कि वायरल होने के कुछ ही देर बाद वीडियो को हजारों की संख्या में फैंस के लाइक्स आ गए हैं। जिस पर लोग अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं और काजोल-अजय देवगन की बेटी पर फैन्स जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।


इस बीच एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ये सुंदर है"। तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, "एक अकेली न्यासा शनाया, नव्या, अनन्या और खुशी पर भारी पड़ गई है"। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "काजोल की बेटी नैचुरली खूबसूरत हैं।" इस तरह से इस वीडियो पर अब तक ढेरों रिएक्शंस आ चूकें हैं।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story