×

Bollywood: खुसी से झूमी Alia Bhatt, अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन ने बेस्ट परफ़ॉर्मरस ऑफ़ ऑल टाइम कलाकारों में किया शामिल

Bollywood Alia Bhatt: फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने प्रदर्शन के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन द्वारा उन्हें बेस्ट परफ़ॉर्मरस ऑफ़ ऑल टाइम कलाकारों में शामिल किया गया है।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Oct 2022 1:11 PM GMT
Alia Bhatt
X

Alia Bhatt (Image Credit-social Media)

Bollywood Alia Bhatt: आलिया भट्ट काफी समय से सुर्ख़ियों में हैं वो अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर यहाँ तक पहुंचीं हैं। हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने प्रदर्शन के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन द्वारा उन्हें बेस्ट परफ़ॉर्मरस ऑफ़ ऑल टाइम कलाकारों में शामिल होने के बाद अपनी भावनाओं को शेयर किया है। आलिया इससे काफी ज़्यादा खुश हैं।

आलिया भट्ट हाल के दिनों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। करण जौहर की 2012 की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया उनकी फिल्मे उड़ता पंजाब,राज़ी, हाईवे, गंगूबाई काठियावाड़ी और अन्य जैसी फिल्में शामिल हैं। वो काफी सहजता और सरलता से सफलता की सीढ़ी चढ़ती रही है। साथ ही वो अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं।

हाल ही में, गार्जियन ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ और सबसे खराब स्क्रीन कलाकारों की सूची जारी की। टॉम हैंक्स, कैमरन डियाज़, लुपिता न्योंगो और अन्य जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ प्रकाशन द्वारा अब तक के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची में आलिया के नाम का भी उल्लेख किया गया। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठीवाड़ी में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी हर तरफ प्रशंसा हुई।

लेखक मैक्कहिल ने लेख में आलिया भट्ट के बारे में लिखा, "2022 के सबसे महान प्रदर्शनों में से एक। मुंबई के 1960 के दशक के रेड-लाइट एरिया की रानी गंगा हरजीवनदास के वास्तविक जीवन को बखूबी परदे पर उतरा है। उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया एक एक्टर के रूप में वो भावनात्मक समझ रखतीं हैं। ड्रम नंबर ढोलिडाँ में उनका असाधारण रूप से डांस अपनी कहानी कहता है।

आलिया भट्ट ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करते हुए मुस्कुराते हुए इमोटिकॉन्स शेयर किए। गौरतलब है कि फिल्म में आलिया भट्ट ने मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली की भूमिका निभाई थी । संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से अपार सराहना मिली थी।

उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story