×

Alia Bhatt ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी सनशाइन-वाई सेल्फी, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत, देखिए तस्वीर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह सभी मुस्कुरा रही थीं। उनके चेहरे पर एक मां की चमक साफ नजर आ रही थी। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा का अपने जीवन में स्वागत किया था।

Anushka Rati
Published on: 18 Dec 2022 8:56 AM GMT
Alia Bhatt ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी सनशाइन-वाई सेल्फी, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत, देखिए तस्वीर
X

Alia Bhatt Sunshine selfie (image: social media)

Alia Bhatt Instagram Post: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक हैप्पी तस्वीर शेयर किया है। उनकी इस सन किस्ड तस्वीर में आलिया मुस्कुरा रहीं हैं। उनके चेहरे पर उनकी मॉमी ग्लो साफ नजर आ रही है। आलिया और उनके पति रणबीर कपूर ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा का वेलकम किया।

देखिए तस्वीर

शेयर की गई इस सन किस्ड तस्वीर में आलिया अपने बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और तस्वीर में आलिया ने ग्रे फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी है, अपना सिर तकिए पर रखा और सीधे कैमरे की तरफ देख रहीं हैं और सूरज की किरणें सीधे उसके चेहरे पर पड़ रही है। सेल्फी लेते समय आलिया के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी है।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया ने लिखा, "मेरी एक और सनशाइन सेल्फी से आपको परेशान करने का समय आ गया है,हैप्पी संडे।" उसने अपनी रजाई की एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, "क्या आप जानते हैं कि समय क्या हुआ है?" एक दूसरे स्टोरी में आलिया ने यह भी मेंशन किया कि आलिया अपनी बेटी "राहा" के साथ एक नर्सरी राइम सुन रहीं थीं।


आलिया और रणबीर कपूर को 6 नवंबर को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट के साथ खुशखबरी शेयर की थी और लिखा, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर: - हमारा बच्चा यहां है ... और क्या जादु है। हम ऑफिशियल तौर पर ब्लेस्ड विथ लव और पेशनेट पैरेंट्स बन रहें हैं !!!!! लव लव लव आलिया और रणबीर।


इस साल 2022 के महीने जून में कपल ने आलिया के प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने सालों तक डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को एक प्राइवेट इवेंट में रणबीर के मुंबई स्थित रेसिडेंस पर शादी के बंधन में बंध गए। सितंबर में दुनिया भर में रिलीज़ हुई अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में पहली बार एक साथ काम करने के बाद इस जोड़ी ने डेटिंग शुरू किया था। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हांसिल किया।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया और लिखा, "राहा नाम (चोसेन बाय हर वाइस एंड वंडरफुल दादी) के बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं… राहा, अपने प्योर फॉर्म में स्वाहिली में डिवाइन पाथ का अर्थ है वह जॉय है, संस्कृत में राहा एक क्लैन है, बांग्ला में - आराम, आराम, राहत, अरबी शांति में, इसका अर्थ खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है। और उसके नाम के अनुरूप, पहले क्षण से हमने उसे पकड़ा - हमने यह सब महसूस किया! शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को अलाइव करने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी ज़िंदगी अभी शुरू ही हुई है।"

इस बीच अगर हम आलिया भट्ट के यूकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, आलिया भट्ट निर्देशक करण जौहर की अपकमिंग फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी। उनके पास गैल गैडोट के साथ हार्ट ऑफ स्टोन, उनका हॉलीवुड डेब्यू और प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म "जी ले जरा" भी पाइपलाइन में है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story