×

Bollywood: आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी बाफ्टा 2023 की लिस्ट से हुई बाहर, आरआरआर ने बनाई अपनी जगह

Bollywood News: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी कथित तौर पर बाफ्टा 2023 की लिस्ट से बाहर हो गई है। हालांकि एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर इस लिस्ट में एंट्री करने में कामयाब रही है।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Jan 2023 7:07 AM GMT
BAFTA 2023
X

BAFTA 2023 (Image Credit-Social Media)

BAFTA 2023: ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स 2023 में कौन सी फिल्म अपनी जगह बना पायेगी और कौन सी इस लिस्ट से बाहर हो जाएगी ये सवाल काफी दिनों से सभी के मन में था वहीँ अब बाफ्टा 2023 लॉन्गलिस्ट (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स) ने आखिरकार 24 श्रेणियों में घोषणा कर दी है। आइये जानते हैं इस लिस्ट में भारत की कौन सी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है।

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) 2023

मच अवेटेड बाफ्टा 2023 लॉन्गलिस्ट (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स) की आखिरकार 24 श्रेणियों में घोषणा कर दी गई है। एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर, जो 2022 में भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक के रूप में उभरी, ने 'फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' श्रेणी में बाफ्टा 2023 की लंबी लिस्ट में एंट्री की है। आरआरआर के निर्माताओं द्वारा 6 जनवरी, शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अत्यधिक रोमांचक अपडेट की घोषणा की गई। संजय लीला भंसाली निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी, हालांकि, बाफ्टा की दौड़ से बाहर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म को बाफ्टा 2023 की लंबी सूची के लिए सभी प्रमुख श्रेणियों में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अडाप्टेड़ स्क्रीनप्ले और बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस शामिल हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बाफ्टा पुरस्कार अभियान के तहत लंदन में कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग भी लिया था । निर्देशक ने इस बार अपना पहला बाफ्टा मास्टरक्लास दिया, जहां उन्होंने अपने शानदार बॉलीवुड करियर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने क्वेश्चन आंसर राउंड के दौरान फिल्म के छात्रों से भी बातचीत की। भंसाली को पहले 2003 में बाफ्टा अवार्ड्स में उनकी बहुचर्चित शाहरुख खान स्टारर देवदास के लिए नॉमिनेशन मिला था। हालाँकि, ब्लॉकबस्टर आउटिंग, जिसमें आलिया भट्ट को टिट्युलर भूमिका में दिखाया गया था, बाफ्टा 2023 की लंबी सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई।

बाफ्टा 2023 की लिस्ट में आरआरआर

दूसरी ओर, राम चरण-जूनियर एनटीआर स्टारर, ने सभी को काफी इम्प्रेस किया है और 2023 के सभी ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन अर्जित किया है। भारत की आरआरआर, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना, 1985', 'बार्डो, फाल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ट्रूथ', 'क्लोज', 'के साथ स्थान शेयर करती है।

आरआरआर (RRR)

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महान रचना तेलुगु राज्यों के दो सबसे सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमुराम भीम की फिक्शन मीटिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखे गए इस प्रोजेक्ट में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में हैं, जबकि जूनियर एनटीआर कोमूराम भीम के रूप में दिखाई दिए। आलिया भट्ट फिल्म में अल्लूरी सीताराम राजू की लेडी लव सीता के रूप में एक विशेष भूमिका में दिखाई दीं, जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने कैमियो किया। आरआरआर का सीक्वल भी बहुत जल्द आने वाला है।

गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

बायोग्राफिकल ड्रामा जिसमे आलिया भट्ट और निर्देशक संजय लीला भंसाली के पहले ऑनस्क्रीन साथ को दिखाया। ये फिल्म गंगूबाई कोठेवाली नाम की एक वास्तविक जीवन के चरित्र पर आधारित कहानी है, जो एक सेक्स वर्कर है जो बाद में माफिया रानी के रूप में उभरती है। आलिया को फिल्म में टिट्युलर किरदार गंगूबाई के रूप में असाधारण परफॉरमेंस के लिए लोगों का खूब प्यार पाया, जिसमें सहायक भूमिका में अजय देवगन और विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पाहवा जैसे कलाकार शामिल थे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story