×

Sunil Shetty Birthday: हेरा फेरी के अभिनेता माना रहे अपना बर्थडे, आइए जाने सुनील एक अच्छे पति और पिता का राज

Sunil Shetty Birthday 11 August: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सुनील शेट्टी एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, टेलीविजन व्यक्तित्व और एंटरप्रेन्योर हैं, जो खास तौर से हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं।

Anushka Rati
Published on: 11 Aug 2022 3:44 AM GMT
Sunil Shetty Birthday: हेरा फेरी के अभिनेता माना रहे अपना बर्थडे, आइए जाने सुनील एक अच्छे पति और पिता का राज
X

Sunil Shetty turn 61 today (image: social media)

Sunil Shetty Birthday 11 August: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सुनील शेट्टी एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, टेलीविजन व्यक्तित्व और एंटरप्रेन्योर हैं, जो खास तौर से हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं। लगभग 30 वर्षों के अपने करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी प्रमुख मास्टरपीसेस एक्शन और कॉमेडी फिल्में ही रही हैं। उन्हें फिल्म धड़कन के लिए पांच नामांकन में से एक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।


आपको बता दें कि, अभिनेता को किसी फॉर्मल परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह सबसे प्रतिभाशाली और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने कई सुपर-हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने 1992 में फिल्म बलवान से अपनी शुरुआत की, लेकिन 1994 में मोहरा और गोपी किशन के साथ उन्हें बड़ी पहचान मिली। उनकी कुछ सुपरहिट फिल्में हेरा फेरी, धड़कन, मैं हूं ना, बॉर्डर, कांटे और अन्य हैं। शेट्टी को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा से एक ट्रीट रहा है।


इसके साथ ही आज यानी 11 अगस्त को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, 1961 जन्में सुनील आज 61वें साल हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी पांच ऐसी तस्वीरें शेयर कि गई हैं जो यह साबित करता है कि वह एक अच्छे कलाकार के साथ एक अच्छे पति और एक अच्छे पिता हैं।


वहीं एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के अलावा, सुनील शेट्टी एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं और ऑफिशियल इंस्टाग्राम इसका सबूत है। सुनील ने 1991 में माना शेट्टी से शादी की और इस जोड़े के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया और अहान दोनों पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और सुनील हमेशा उनके लिए चीयरलीडर रहे हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं जो देखने के लिए शुद्ध आनंद है। इसलिए, उनके जन्मदिन पर, हमने पांच बेहतरीन तस्वीरें चुनी हैं जो साबित करती हैं कि सुनील शेट्टी एक पारिवारिक व्यक्ति हैं।





Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story