×

Hrithik Roshan Birthday: विवादों से रहा है ऋतिक रोशन का गहरा नाता, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने बढ़ा दी थी मुसीबतें

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक का विवादों (Hrithik Roshan Controversy) से भी बहुत गहरा नाता रहा है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 10 Jan 2023 2:44 AM GMT
Hrithik Roshan images
X

Hrithik Roshan (Image: Social Media)

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। मात्र 6 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करने के अलावा ऋतिक (Hrithik Roshan Movies) अपने फिटनेस के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि ऋतिक का विवादों (Hrithik Roshan Controversy) से भी बहुत गहरा नाता रहा है वह कई बार ट्रोलर का निशाना बने हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जिससे ऋतिक रोशन को काफी नुकसान हुआ:

इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी के कारण ऋतिक रोशन की बढ़ी मुश्किलें

महाकाल एड विवाद (Hrithik Roshan Mahakal Ad Controversy)

दरअसल बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने एडवरटाइजमेंट को लेकर विवादों से घिर चुके हैं। बता दें ये एड ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो का था। ऋतिक रोशन इस एड में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र करते नजर आए हैं, जिसपर काफी विवाद हुआ। दरअसल ऋतिक के इस एड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा। जिसके बाद ऋतिक ने बाद में माफी भी मांगी।

ऋतिक-कंगना कॉन्ट्रोवर्सी (Hrithik Roshan-Kangna ranaut controversy)

ऋतिक-कंगना कॉन्ट्रोवर्सी काफ़ी लंबी चली थी, जो काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था।


इसमें पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा था कि ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप बनाने के लिए अप्रोच किया था। मगर इस बात से ऋतिक ने साफ़ साफ़ इनकार कर दिया था। बता दें ये दोनों फ़िल्म 'क्रिस-3' में साथ काम कर चुके हैं।

ऋतिक सुजैन खान का तलाक कॉन्ट्रोवर्सी (Hrithik-suzanne khan divorce controversy)

दरअसल ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन ख़ान 14 साल तक साथ थे। लेकिन इसके बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया। इसके पीछे कारण था बारबरा मोरी के साथ ऋतिक के अफ़ेयर, जिससे उनके मैरिड लाइफ में और दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके बाद कई बार सुजैन खान ने उनका घर छोड़ दिया लेकिन अंत में इनका तलाक़ भी हो गया। हालांकि अभी भी दोनों दोस्त हैं।

ऋतिक और सलमान खान का विवाद (Hrithik and Salman khan Controversy)

ऋतिक रोशन और सलमान ख़ान की कॉन्ट्रोवर्सी कौन नहीं जानता। इस कंट्रोवर्सी के कारण ऋतिक को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी थी। दरअसल सलमान खान ने ऋतिक और ऐश्वर्या राय की फ़िल्म गुजारिश की रिलीज़ के बाद कहा था कि इस फिल्म को एक कुत्ता भी देखने नहीं जाएगा। ये कमेंट ऋतिक रोशन को रास नहीं आया और इसके बाद से सलमान और ऋतिक के बीच का रिश्ता खराब हो गया।

ऋतिक का अफ़ेयर (Hrithik Roshan Affair)

बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ भी और ऋतिक रोशन का नाम जुड़ चुका है। दरअसल दोनों ने साथ में कई फ़िल्मों में काम किया है। जिसके बाद इनके अफ़ेयर की भी चर्चे रहें। यहां तक कि ऋतिक की पहली फ़िल्म कहो ना प्यार है पहले करीना को ही ऑफ़र की गई थी, लेकिन बाद में ये रोल अमीषा पटेल ने निभाया। ऐसा भी कहा जाता हैं कि करीना और ऋतिक की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए सुजैन ने ऋतिक रोशन के साथ ब्रेकअप करने की सोच ली थी लेकिन बाद में ऋतिक ने सुजैन को चुना था।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story