×

Bollywood Celebrities House: 100 करोड़ के घर में साथ रहेंगे ऋतिक-सबा, इन बॉलीवुड स्टार्स की घर की कीमत भी उड़ा देगी होश

Hrithik roshan Saba Azad: बॉलीवुड के हॉट कपल में शुमार ऋतिक रोशन और सबा आजाद अब लिव इन में रहेंगे। जिसके लिए इस कपल ने 100 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 19 Nov 2022 3:15 AM GMT
Hritik roshan Saba Azad house
X

Hrithik Roshan Saba Azad (Image: Social Media)

Bollywood celebrities house: बॉलीवुड के हॉट कपल में शुमार ऋतिक रोशन और सबा आजाद अब लिव इन में रहेंगे। जिसके लिए इस कपल ने 100 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है। दरअसल सबा और ऋतिक का नया घर सी फेस पर, इस घर से अरेबियन सागर का व्यू दिखता है। हालांकि ऋतिक के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स का घर भी काफी एक्सपेंसिव है। तो आइए जानते हैं:

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' भी बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में आता है। इस बंगले में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं। बता दें कि यह घर अमिताभ ने खरीदा नहीं था बल्कि फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के निर्देशक ने उन्हें तोहफे दिया था। इस घर की कीमत 100 करोड़ से 120 करोड़ रुपये है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खा यानी शाहरुख खान का घर फिल्म इंडस्ट्री के आलीशान घरों में गिना जाता है। बता दें कि शाहरुख का यह घर एक 6 मंजिला सी-फेसिंग इमारत है, जिसे मुंबई शहर की मशहूर जगहों में गिना जाता है। वहीं शाहरुख के आलीशान घर की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये के आसपास है। शाहरुख के पास विदेशों में भी आलीशान घर है।

अजय देवगन

दरअसल खूबसूरत मेंशन 'शिव-शक्ति' बॉलीवुड के सबसे आलीशान और महंगे घरों में शुमार है, जो मुंबई के जुहू में स्थित है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन शिव के बड़े भक्त है, जिस वजह से उन्होंने अपने घर का नाम 'शिव-शक्ति' रखा है। वहीं अजय के इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का घर भी काफी आलीशान और खूबसूरत है। अक्षय का यह घर जुहू बीच के किनारे बसा हुआ है। यह घर एक सी फेसिंग घर है जो बेहद खूबसूरत है। अक्षय कुमार के इस घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार के पास विदेशों में भी घर है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का घर भी बी-टाउन के सबसे आलीशान और महंगे घरों की लिस्ट में गिना जाता है। बता दें कि शिल्पा के इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है, जहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। शिल्पा शेट्टी के इस घर का नाम किनारा है। दरअसल शिल्पा जिस एरिया में रहती हैं उसे मुंबई का सबसे ज्यादा महंगा एरिया भी माना जाता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story