×

Karwa Chauth 2023: अनिल कपूर के घर करवाचौथ की पूजा करने पहुंचीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, वीडियो हो वायरल

Bollywood Celebrities Karwa Chauth 2023: 1 नवंबर यानी की आज देशभर में करवाचौथ का पावन पर्व मनाया जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Nov 2023 3:47 PM GMT
Bollywood Celebrities Karwa Chauth 2023
X

Bollywood Celebrities Karwa Chauth 2023 (Photo- Social Media)

Bollywood Celebrities Karwa Chauth 2023: 1 नवंबर यानी की आज देशभर में करवाचौथ का पावन पर्व मनाया जाता है। वहीं हमारी बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी इस खास दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं, अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन व्रत रखती हैं और फिर शाम को नई नवेली दुल्हन की तरह सज धज कर चांद की पूजा कर अपने पति के हाथों से पानी पीती हैं। आप में से बहुत से कम लोग ही जानते होंगे कि हर साल करवाचौथ के दिन बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर अपने घर इसका बेहद ही खास सेलिब्रेशन करती है, जी हां! बॉलीवुड हसीनाएं अनिल कपूर के घर करवाचौथ के सेलिब्रेशन के लिए पहुंचती हैं और हर साल की तरह कपूर परिवार ने इस साल भी यह परंपरा बरकरार रखी, उनके घर कई अभिनेत्रियां थाली लेकर पूजा करने पहुंचीं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं।

शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक इन हसीनाओं के करवाचौथ के लुक पर फिदा हुए फैंस

अनिल कपूर के घर आज शाम से बॉलीवुड की हसीनाओं का आना लगा हुआ है। दुल्हन की तरह तैयार होकर इन हसीनाओं ने अनिल कपूर के घर पर दस्तक दी, जिसका वीडियो बहुत ही धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी से लेकर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, वरुण धवन की पत्नी नताशा और अभिनेता की मां समेत कई और जानी मानी हस्तियां अनिल कपूर के घर पूजा करने पहुंचीं हुईं हैं।

शिल्पा शेट्टी के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

बॉलीवुड दिवा शिल्पा शेट्टी हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। वहीं करवाचौथ की बात करें तो वह अपने पति राज कुंद्रा के लिए कई सालों से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वहीं अब आज की पूजा के लिए अभिनेत्री सज धज कर अनिल कपूर के घर पहुंचीं। पपराजी ने शिल्पा शेट्टी को अनिल कपूर के घर के स्पॉट किया, जिस दौरान उनका लुक देखते बन रहा था। शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें तो उन्होंने मजेंटा कलर की बेहद ही डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद हसीन लग रहीं थीं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर भी करवाचौथ का व्रत करती हैं। उन्हें भी अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। मीरा राजपूत भी लाल कलर की साड़ी पहने बेहद ही गॉर्जियस लग रहीं थीं। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा हुआ था।

शिल्पा शेट्टी और मीरा राजपूत के अलावा सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी, गीता बसरा, नताशा दलाल, करीना कपूर की भाभी अनीशा जैन समेत कई और हस्तियों ने शिरकत की।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story