×

किसी को गुड़-बाजरा तो किसी को चाहिए पनीर, नॉनवेज से दूर ऐसी है बी-टाउन स्टार्स की डाइट

suman
Published on: 9 Sep 2017 9:17 AM GMT
किसी को गुड़-बाजरा तो किसी को चाहिए पनीर, नॉनवेज से दूर ऐसी है बी-टाउन स्टार्स की डाइट
X

मुंबई: बॉलीवुड के सेलेब्स खुद को मेंटेन रखने के लिए कई उपाय करते हैं। जिम, वर्कआउट, स्पाइसी खाने से दूर, हेल्दी खाना सब कुछ पर खास ध्यान देते हैं। स्टार्स को सुंदर दिखने के लिए अच्छा खाना खाना भी जरूरी है। इस वजह से आसानी से त्वचा को बेहतर बना सकती हैं। उनके खाने पीने की चीजों के कारण ही उनके चेहरे पर एक अलग निखार आता है। जानते हैं कि कई लोग अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को कॉपी करते होंगे, कुछ स्टार्स के खानपान को भी कॉपी करना चाहेंगे। नॉनवेज का त्याग करना होगा। क्योंकि कई ऐसे बी टाउन स्टार्स हैं जो नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं, जानिए कि इस लिस्ट में कहीं फेवरेट स्टार्स तो शामिल नहीं है।

आगे...

कंगना रनौट: कंगना वेज पुलाव की ज्यादा शौकीन हैं, उन्हें ग्रिल्ड सैंडविच और वेजिटेबल का सेवन करना काफी पसंद है। इतना ही नहीं, कंगना को कश्मीरी खाना और चाट का सेवन करना भी अच्छा लगता है।

करीना कपूर खान: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने नॉनवेज का सेवन करना तब छोड़ दिया था, जब वह शाहिद कपूर को डेट कर रहीं थीं। तब से आज तक करीना ने कभी भी चिकन का सेवन नहीं किया है। करीना नारियल के पानी के साथ गुड़ और बाजरे की रोटी खाना काफी पसंद करती हैं। उन्हें तिल के लड्डू भी काफी अच्छे लगते हैं। इसी के साथ उन्हें चावल और दही का सेवन करना भी काफी अच्छा लगता

यह भी पढ़ें...अपने नाम पर समर्पित अवार्ड से बेहद खुश हैं अनुपम खेर

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड में एक्टिंग और विराट कोहली के साथ अपने रिलेशनशिप के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ज्यादातर पनीर या हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद करती हैं। वह रोजाना सुबह प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं।

जैकलीन फर्नांडीस: जैकलीन ओट्स, तिल, ग्रीन सलाद और ब्राउन राइस का सेवन करके अपने आपको फिट रखती हैं। इसी के साथ उन्हें अलग-अलग तरह के सूप पीना भी काफी पसंद है। यह मसालेदार और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचती हैं।

आगे...

यह भी पढ़ें...विक्रम भट्ट ने दी सलाह: इंडियन हॉरर फिल्मों से ‘मंबो जंबो’ बाहर हो तो मिलेगा बढ़ावा

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने नॉनवेज का सेवन करना काफी समय से छोड़ दिया है। वह इसके बजाय इडली सांभर के ज्यादा शौकीन हैं। उन्हें इसके अलावा मूंग की दाल, सब्जी और पालक पनीर काफी पसंद है। वह रोज सुबह अंकुरित दाल का सेवन करते हैं।

suman

suman

Next Story