×

Bollywood Celebs Birthday: जानिए इस हफ्ते कौन से बॉलीवुड सेलेब्स मनाएंगे अपना जन्मदिन!

Bollywood Celebs Birthday: आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में हर फैन ये जानना चाहता है कि उनके फेवरेट सेलेब अपने खास दिन को कैसे मना रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 7 Jan 2023 1:51 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 1:51 AM GMT)
Bollywood Celebs Birthday
X

Bollywood Celebs Birthday (Image Credit-Social Media)

Bollywood Celebs Birthday: बॉलीवुड सेलेब्स उनके फैंस के लिए उनकी ज़िन्दगी का हिस्सा बन जाते हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल ज़िन्दगी से जुडी हर खबर को जानने की उत्सुकता रहती हैं। ऐसा ही खास दिन हमारे सेलेब्स के लिए होता है उनका जन्मदिन। आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में हर फैन ये जानना चाहता है कि उनके फेवरेट सेलेब अपने खास दिन को कैसे मना रहे हैं। वहीँ आज हम आपको बताएंगे कि इस हफ्ते किस सेलेब का जन्मदिन आने वाला है।

इस हफ्ते के बॉलीवुड सेलेब्स के जन्मदिन

बिपाशा बासु (Bipasha Basu)

बॉलीवुड की बंग्ला ब्यूटी बिपाशा बासु इस समय अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रहीं हैं उन्होंने पिछले महीने ही एक बेटी जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं फिलहाल उनका जन्मदिन 7 जनवरी को है।

सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak)

Supriya Pathak (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार सुप्रिया पाठक इंडस्ट्री में काफी समय से सभी का मनोरंजन करतीं आईं हैं। उन्होंने एक्टर पंकज कपूर से शादी की है और वो अपना जन्मदिन 7 जनवरी को सेलिब्रेट करेंगीं। सुप्रिया पाठक को उनके टेलीविज़न पर हंसा के किरदार को निभाने के लिए खूब तारीफ मिली थी।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)

बॉलीवुड में अपने डायरेक्शन और एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले फरहान अख्तर अपना बर्थडे 9 जनवरी को मनाएंगे। फरहान ने पिछले साल फरवरी में शिबानी दांडेकर से शादी की थी फिलहाल कपल गोवा में अपनी छुट्टियां मना रहा है। दोनों ने न्यू ईयर पार्टी भी यहीं मनाई थी।

फराह खान (Farah Khan)

बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान का जन्मदिन भी 9 जनवरी को हुआ था। फराह अपने बेबाक अंदाज़ के लिए लोगों को खूब पसंद आतीं हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

ऋतिक रोशन का बर्थडे 10 जनवरी को हुआ है। एक्टर को उनकी एक्टिंग डांस और एक्शन के लिए जाना जाता है। फिलहाल वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ डेटिंग और जल्द शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

कल्की कोएच्लिन (Kalki Koechlin)

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी राय स्पष्ट रखने के लिए जानी जाती हैं। कल्कि ने कुछ देर पहले अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की जिसमे वो शिरट्लेस्स नज़र आ रहीं हैं। फिलहाल एक्ट्रेस 10 जनवरी को अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट करने वालीं हैं।

विवान शाह (Vivan Shah)

Vivan Shah (Image Credit-Social Media)

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह का जन्मदिन 11 जनवरी को होता है। विवान को लेकर खबर आ रही थी कि वो जल्द ही टेलीविज़न एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा से शादी करने वाले हैं।

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) आमिर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में आईं थीं। उनका जन्मदिन 11 जनवरी को होता है।

साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar)

टेलीविज़न एक्ट्रेस साक्षी तंवर काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल से साक्षी ने सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनका जनदिन 12 जनवरी को होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story