×

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: 4 साल बाद अलग हुए तारा सुतारिया-आदिर जैन, इस कारण हो गया ब्रेकअप

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अक्सर अपने पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। एक बार फिर तारा चर्चा में हैं।

Anupma Raj
Published on: 3 Jan 2023 2:12 AM GMT
Actress tara sutaria aadar zain breakup
X

Tara sutaria aadar zain breakup (Image: Social Media)

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अक्सर अपने पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। एक बार फिर तारा चर्चा में हैं। दरअसल तारा सुतारिया और आदर जैन (Aadar Zain) का ब्रेकअप हो गया है। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। बता दें तारा और आदर को अक्सर कई इवेंट में साथ देखा गया लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।

मीडिया रिपोर्ट ने शेयर की जानकारी

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। मीडिया की मानें तो तारा सुतारिया और आदर जैन अलग हो गए हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि वे अभी भी दोस्त बने रहेंगे और प्यार से एक-दूसरे की देखभाल भी करेंगे।

शादी तक पहुंच गई थी बात

बता दें कुछ समय पहले खबर आई थी कि आदर अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने के लिए तैयार हैं। दरअसल कपूर खानदान के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे जल्द शादी कर सकते हैं।


हालांकि इस बात को अभी कुछ दिन हुए थे कि दोनों की ब्रेकअप की खबर सामने आ गई। कुछ फैंस का कहना है कि दोनों अपने काम में बिजी रहते दें और टाइम नहीं मिलने के कारण अलग होने का फैसला किया है। हालांकि ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

साल 2018 में पहली बार मिले थे दोनों

आपको बता दें कि आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात साल 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। दरअसल यह कपल अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिला था, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर समय एक साथ बिताने लगे थे। लगभग चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह दोनों अलग हो गए।

इस फिल्म में नजर आएंगी तारा सुतारिया

वहीं दूसरी ओर तारा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। फिलहाल वह अभी 'अपूर्वा' टाइटल से बन रही अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि तारा के फैंस उन्हें हमेशा ही पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story