×

Deepika Ranveer New House: दीपिका-रणवीर ने लिया मुंबई में सी फेसिंग घर, 119 करोड़ रुपये की है कीमत

Deepika Ranveer New House: रणवीर और दीपिका ने हाल ही में मुंबई में सी फेसिंग घर खरीदा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Nov 2022 10:18 AM GMT
Deepika Ranveer
X

Deepika Ranveer New House (Image Credit-Social Media)

Deepika Ranveer New House: रणवीर और दीपिका ने हाल ही में मुंबई में सी फेसिंग घर खरीदा। जिसका वीडियो जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दोनों का सपनों का महल वाकई बेहद प्यारा है। देखिए उनके नए घर की एक झलक।

बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं उन्होंने हाल ही में अपनी चौथी सालगिरह मनाई। दोनों सोशल मीडिया पीडीए से कभी पीछे नहीं हटे और एक-दूसरे की तस्वीरों पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। दोनों को एक दूसरे को जानते हुए 10 साल हो गए हैं।

दीपवीर का घर

कुछ महीने पहले दीपवीर ने मुंबई के आलीशान इलाके बांद्रा में एक क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा था। दोनों का ये नया घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और बॉलीवुड एक्टर शहर में इस जगह अपने घर को पाकर बेहद उत्साहित और खुश हैं।

आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक पैपराजी पेज ने दोनों के नए मेगा अपार्टमेंट बनने का वीडियो शेयर किया है। क्लिप में, हम एक अंडर कंस्ट्रशन गगनचुंबी इमारत देख सकते हैं, और इसके गेट के बाहर एक एलईडी है जो दिखाती है कि इसे नागपाल डेवलपर्स के रूप में फ्लैट अंदर से कैसे दिखेंगे। सूत्रों की माने तो दोनों के सपनों का महल करीब 119 करोड़ रूपए का है।

रणवीर ने एक अवार्ड फंक्शन में कहा था कि, "आखिरकार मैंने 12 साल बाद अपनी जगह खरीदी। दीपिका ने जगह को सजाने के लिए बेंगलुरु से एक इंटीरियर डिजाइनर को काम पर रखा है। हमें साथ रहते हुए 10 साल हो गए हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार गहनियां में सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य कावा और अनन्या पांडे के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। इसके बाद, दीपिका बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और पठान में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। उनकी पाइपलाइन में ऋतिक रोशन के साथ फाइटर भी हैं। वहीं, दूसरी ओर, रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story