×

'मैंने प्यार किया' फिल्म को अमर संगीत देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण का निधन

Music Director Raam Laxman: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण का शनिवार को निधन हो गया है। वो 78 साल के थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 22 May 2021 7:13 AM GMT (Updated on: 22 May 2021 10:58 AM GMT)
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का निधन, स्वरकोकिला ने जताया दुख
X

म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Music Director Raam Laxman Dies: इंटरटेनमेंट जगत ने एक बार फिर अपना अनमोल हीरा खो दिया है। हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं, जैसी फिल्मों मे हिट गाने देने वाले फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण (Music Director Raam Laxman) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिय है। वो 78 साल के थे और उन्होंने आज यानी शनिवार सुबह अंतिम सांस ली है।

बताया जा रहा है कि रामलक्ष्मण को शुक्रवार औए शनिवार की दरमियानी रात दो बजे के आसपास हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से निधन हुआ है। उनके बेटे ने एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल से बात करते हुए अपने पिता की मौत की पुष्टि की। अमर पाटिल ने बताया कि उनके पिता कोरोना संक्रमित (Corona Infected) नहीं थी। उन्होंने 6-7 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दूसरी डोज ली थी। उसके बाद से उन्हें बुखार था और कमजोरी हो रही थी। रात करीब दो बजे हार्ट अटैक आने के बाद उनका निधन हो गया।

बीते कुछ समय से चल रहे थे बीमार

रामलक्ष्मण (Raam Laxman) बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। बता दें कि म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण ने न केवल बॉलीवुड बल्कि भोजपुरी और मराठी फिल्मों में संगीत दिया है। जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। रामलक्ष्मण ने 'मैंने प्यार किया', हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', पत्थर के फूल', '100 डेज', 'तराना', 'प्रेम शक्ति', 'मेघा' जैसी फिल्मों में गाने को संगीत दिया है।

स्वर कोकिला ने जताया दुख

उनके निधन पर भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हो गया है। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

असली नाम था विजय पाटिल

रामलक्ष्मण (Raam-Laxman) का असली नाम विजय पाटिल (Vijay Patil) था। उनका जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur) में हुआ था। आपको बता दें कि पहले रामलक्ष्मण 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी भी थी। लेकिन साल 1977 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' (Agent Vinod) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। लेकिन इसके बाद भी विजय पाटिल ने अपने दोस्त की याद में राम-लक्ष्मण (RaamLaxman)) के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा था।

राम लक्ष्मण (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

150 फिल्मों में दिया संगीत

राम लक्ष्मण ने राजश्री प्रोडक्शन्स (Rajshri Productions) की कई फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिए हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 150 फिल्मों में संगीत दिया था। रामलक्ष्मण को साल 1988 में सबसे बड़ा ब्रेक मिला सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से। इस फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे, जिसके लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिट डायरेक्टर (Best Music Director) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Award) से नवाजा गया था।

इसके अलावा रामलक्ष्मण ने 'हम साथ साथ हैं (1999)' में भी संगीत दिया, जिसके सारे गाने सुपरहिट हुए और आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। उन्होंने 'एजेंट विनोद', 'तराना', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'अनमोल' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया था।

ये हैं रामलक्ष्मण के फेमस गाने

हम आपके हैं कौन (थीम सॉन्ग)

ये तो सच है कि भगवान हैं (हम साथ साथ हैं)

ABCDEFGHI…I Love you (हम साथ साथ हैं)

दिल दिवाना (मैंने प्यार किया)

मईया यशोदा (हम साथ साथ हैं)

आ जा शाम होने आई (मैंने प्यार किया)

कहे तोह से सजना (मैंने प्यार किया)

प्यारा प्यारा प्यार का नशा (प्यार किया तो डरना क्या)

मैंने जिस दिन भूला दूं (पुलिस पब्लिक)

तेरा मेरा साथ रहे (सौदागर)

बेजुबान (बेजुबान)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Shreya

Shreya

Next Story