बॉलीवुड की ये फ़िल्में, जिसने पर्दे पर संविधान की धाराओं और अधिकारों को दिखाया

आज 26 जनवरी का दिन सभी भारतीय के लिए बेहद ख़ास दिन है। आज के दिन 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। संविधान को समर्पित इस ख़ास दिन को और भी ख़ास बनाने के लिए आइए जानतें है उन फिल्मों के बारे में।

Monika
Published on: 26 Jan 2021 3:21 AM GMT
बॉलीवुड की ये फ़िल्में, जिसने पर्दे पर संविधान की धाराओं और अधिकारों को दिखाया
X

लखनऊ: आज 26 जनवरी का दिन सभी भारतीय के लिए बेहद ख़ास दिन है। आज के दिन 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। संविधान को समर्पित इस ख़ास दिन को और भी ख़ास बनाने के लिए आइए जानतें है उन फिल्मों के बारे में। बॉलीवुड में ऐसी फ़िल्में भी है जो भारतीय सविधान पर बनीं हैं। 26 जनवरी 1950 भारत के इतिहास का वो दिन है, जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान ही वो ताकत है, जो दुनिया में हिंदुस्तान का दर्जा काफी ऊंचा करता है।

आर्टिकल 15

साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में 'आर्टिकल-15' की चर्चा की गई है। आर्टिकल 15 कहता है कि राज्य अपने किसी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान या इनमें से किसी भी आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा। इस फिल्म में दुष्कर्म के केस के जरिए आर्टिकल 15 के बारे में बताया गया था और फिल्म में आयुष्मान खुराना अहम किरदार में नजर आए थे।

सेक्शन 375

2019 में भी यह फिल्म आई थी, जिसमें कोर्ट ड्रामा के जरिए भारतीय दंड संहिता की धारा 375 को लेकर चर्चा की गई थी। इस धारा के अनुसार यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ उसकी सहमति से भी संबंध बनाता है, तो यह अपराध भी दुष्कर्म की श्रेणी में ही माना जाता है।

अलीगढ़

फिल्म अलीगढ़ में भी धारा 377 की बात की गई थी। समलैंगिकों के अधिकार के लिए बने धारा 377 की बात इस फिल्म में की गई थी।

न्यूटन

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन में संविधान के अहम अधिकार यानी वोटिंग के अधिकार पर बात की गई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव को एक नक्सली इलाके में वोटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है और राजकुमार राव वोटिंग करवान के लिए सुरक्षा बलों से भी भीड़ जाते हैं।

हैदर

फिल्म हैदर में भी कश्मीरी की हालत पर चर्चा की गई थी और फिल्म 'अफस्पा' को लेकर बात की गई थी। फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू और केके मेनन ने अहम किरदार निभाया था।

कौन से है वो गीत जिन्हें सुन कर हर एक हिंदुस्तानी गर्व महसूस करता है।

फिल्म राज़ी (2018)

ए वतन गाने से सुनिधि चौहान ने रोंगटे खड़े कर देने वाले गीत दर्शकों को सुनाये जो आज भी नंबर ओने पर सुने जाते है। इसे सुन कर हर एक भारतीय खूब में गर्व महसूस करता है।

स्वदेश (2004)

शाहरुख़ खान की ये फिल्म भले लोगों के दिनों में जगह नहीं बना पाई थी लेकिन इस फिल्म का गीत ये जो देश है मेरा जो लता मंगेशकर, उदित नारायण, गुरदास मान , प्रीता मजूमदार ने मिल कर गाया आज भी गणतंत्र दिवस के दिन हर स्कूलों में सुना जाता है।

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

सुदेश भोसले, सोनू निगम, उदित नारायण, अल्का याग्निक, कैलाश खेर ने ये गीत गाया था। इस गीत को आज भी सुना जाता है। चक दे इंडिया (2007) चक दे इंडिया गाने चक दे इंडिया की पॉपुलैरिटी आज भी ज्यों कि त्यों बनी हुई हैं। अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में आप इस गाने को सुन सकते हैं।

रंग दे बसंती (2006)

फिल्म के टाइटल सॉन्ग को आज भी पसंद किया जाता है। इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया था व इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा था।

मेरे देश की घरती (1967)

फिल्म उपकार के इस गाने को लोगों द्वारा काफी सराहना मिली थी। इस गाने को महेंद्र कपूर ने गाया था। गुलशन बावरा ने गाने के बोल लिखे थे।

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस के दिन इन फिल्मों को देखने से डबल हो जाएगा देशभक्ति का जज्बा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story