×

Bollywood Films 2021: 2022 में रिलीज हो रही ये 3 बड़ी फिल्में, जानें कौन सिनेमाघर में धमाल मचाने वाला है

Bollywood Films 2022: साल 2022 में दिपावली के मौके पर बॉलीवुड अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु', रणवीर सिंह की 'सर्कस', सलमान खान की फिल्‍म 'भाईजान' फिल्म रिलीज होगी।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 Nov 2021 3:47 PM GMT
Bollywood Films 2021: 2022 में रिलीज हो रही ये 3 बड़ी फिल्में, जानें कौन सिनेमाघर में धमाल मचाने वाला है
X

Bollywood Films 2022: हर साल दिपावली के मौके पर एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होती हैं। इस साल दिपावली पर रिलीज होने वाले फिल्मों के नाम आप सभी को मालूम होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगले साल दिवाली पर कौन से एक्टर अपनी फिल्मों से आपका मनोरंजन करने वाले हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम और उससे संबंधित अन्य जानकारी के बारे में।

अगले साल यानी कि साल 2022 में दिपावली के मौके पर बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे सकते हैं। खबरों की मानें तो 24 अक्टूबर, 2022 को अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movies) की फिल्म 'राम सेतु' (RamSetu) रिलीज होगी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। साथ ही अभिनेता सत्यदेव भी फिल्म में अहम किरदार की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म के क्रिएटिव निर्माता हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी।

फिल्म की कहानी कि बात करें तो यह एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कथित तौर पर भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जड़ों को टटोलने पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक आर्कियोलोजिस्ट (Archeologist) का किरदार निभा रहे हैं। वो फिल्म में कई भारतीय व अंतराष्ट्रीय आर्क‍ियोलॉजिस्ट से प्रेर‍ित है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के मुताबिक राम सेतु मूवी में अक्षय कुमार का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा जो लुक और कैरेक्टर दोनों के लिहाज से बिल्कुल नया होगा।

रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' भी कर सकती है दर्शकों का मनोरंजन

खबर हैं कि साल 2022 में दिपावली के अवसर पर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सर्कस' (Circus) मूवी रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है। इस लिहाज से यह रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की साथ में तीसरी फिल्म होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जैक्लीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी। वहीं वरूण शर्मा और देवेन वर्मा भी मुख्य किरदार की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

फिल्म 'सर्कस' की कहानी की बात करें,तो यह शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक पर गुलजार एक लोकप्रिय फिल्म 'अंगूर' बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है।यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिल सकता है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि खबर यह भी है कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।

दिवाली 2022 में सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' भी धमाका कर सकती है

खबरों की मानें तो दिवाली 2022 में सलमान खान की फिल्‍म 'भाईजान' (Bhaijaan ) थ‍िएटर्स में रिलीज होगी। फिल्‍म में सलमान खान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा आयुष शर्मा (Ayush Sharma) और जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्‍म में मानवता का संदेश दिया जाएगा। फिल्म की कहानी एक्टर सलमान खान के परिवार से काफी हद तक प्रेरित रहेगी। सलमान खान की यह फिल्म एकता और भाईचारा का पाठ पढ़ाएगी।

बता दें कि फिल्म 'भाईजान' एक एक्‍शन-कॉमेडी फिल्‍म होगी। यह एक तमिल फिल्‍म का रीमेक है। इसमें सलमान खान परिवार के एक ऐसे बड़े भाई का रोल करेंगे जो शादी नहीं करना चाहता है। सलमान के किरदार का मानना है कि उनके शादी करने से परिवार में बने सौहार्द को ठेस पहुंचेगी। फिल्‍म में सलमान के तीन छोटे भाई भी हैं, जो लव मैरिज करना चाहते हैं। तीनों भाई म‍िलकर सलमान के किरदार के लिए लड़की ढूढ़ने और उनकी शादी करवाने का प्‍लान बनाते हैं। इस फिल्म के रिलीज डेट को भी ईद तक बढ़ाया जा सकता है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story