×

इन जोड़ियों को 2018 में देखना रोमांचक, जानिए कौन-कौन आएंगे पहली बार साथ

suman
Published on: 28 Dec 2017 4:50 AM GMT
इन जोड़ियों को 2018 में देखना रोमांचक, जानिए कौन-कौन आएंगे पहली बार साथ
X

जयपुर: इन दिनों बॉलीवुड में कई न्यू कमर्स की एंट्री हो रही है। इसी के साथ हो रहे हैं कई दिलचस्प एक्सपेरिमेंट्स भी वहीं 2017 के साथ-साथ आने वाली साल यानी 2018 में भी कुछ ऐसे ही एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिलेंगे। ये कितने सफल होंगे ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसी जोड़ियों के बारे में जो 2018 में पहली बार साथ दिखेंगी। अगले साल आ रही फिल्मों में आपको कई ऐसी जोड़ियां देखने को मिलेंगी जो इससे पहले कभी नहीं दिखीं। इनमें से कुछ न्यूकमर्स हैं तो कुछ दो सुपरस्टार्स की जोड़ी है। ऐसे में इन जोड़ियों को देखना सभी के लिए दिलचस्प होगा। 2018 में ऐसी जोड़ियां हैं जो पहली बार बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। इनमें से ज्यादातर जोड़ियों को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट हो चुका है। जानते हैं वो जोड़ियां जो पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।

अक्षय कुमार और राधिका आप्टे आने वाली फिल्म पैडमैन में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली है।आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जोया अख्तर की आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में पहली बार साथ दिखाई देने वाले हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर एकदम फ्रेश जोड़ी है। नीरज पांडे की आने वाली फिल्म अय्यारी में रोमांस करते दिखाई देंगे। ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव अतुल मांजरेकर की आने वाली फिल्म फन्ने खान में एकसाथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। ये जोड़ी भी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखेगी।

यह पढ़ें...सलमान के बर्थडे से पहले ही खान परिवार में जश्न, देखें बहन अर्पिता की पार्टी में स्टार्स

विक्की कौशल और आलिया भट्ट मेघना गुल्जार की फिल्म राजी में एकसाथ दिखाई देंगे।वरुण धवन औऱ अनुष्का शर्मा 2018 में आने वाली फिल्म सुई धागा : मेड इन इंडिया में एक साथ दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म में वरुण धवन का फर्स्ट लुक आउट हुआ है।टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी यूं तो पहले भी एक एल्बम सॉन्ग के लिए एकसाथ दिख चुके हैं लेकिन किसी फिल्म में अभी तक एक साथ नहीं आए हैं। ये दोनों 2018 में आने वाली फिल्म बागी 2 साथ दिखेंगे।

अक्षय कुमार और मौनी रॉय भी फिल्म गोल्ड में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने का मन बनाया है। न्यूकमर बनीता संधू फिल्म अक्टूबर में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

सुशांत सिंह राजपूत और जैक्लीन फर्नांडिस पहली बार तरुण मनसुखानी की फिल्म ड्राइव के लिए पेयरअप होंगे।सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

यह पढ़ें...CONGRATULATIONS! अनुष्का बनीं ‘PETA पर्सन ऑफ़ द इयर’, जानें ऐसा क्या किया?

रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ भी पहली बार एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में दिखेंगे। ये दोनों 1983 वर्ल्ड कप पर बेस्ड एक फिल्म में साथ दिखेंगे।तापसी पन्नू और कार्तिक आर्यन पहली बार फिल्म चोर निकल के भागा में साथ दिखाई देंगे। प्रभास और श्रद्धा कपूर भी पहली बार पेयरअप होने जा रहे हैं। ये दोनों कई भाषाओं में आने वाली फिल्म साहो में एक साथ दिखेंगे।

suman

suman

Next Story