×

Janhvi Kapoor ने अपने ऑल ब्लैक लुक को किया शेयर, वरुण धवन ने किया इस एक्ट्रेस से कंपेयर, जानिए पूरी बात

Bollywood Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्राज़िया यंग फैशन अवार्ड्स 2022 के लिए हालिया फोटोशूट से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं हैं।

Anushka Rati
Published on: 17 Dec 2022 12:56 PM GMT
Janhvi Kapoor ने अपने ऑल ब्लैक लुक को किया शेयर, वरुण धवन ने किया इस एक्ट्रेस से कंपेयर, जानिए पूरी बात
X

Latest Indoor Photoshoot Pictures (image: social media)

Janhvi Kapoor Latest Indoor Photoshoot: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आज अपने लेटेस्ट इनडोर फोटोशूट से कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कीं हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ग्रेजिया यंग फैशन अवॉर्ड्स 2022 में ब्लैक गाउन पहना था और शेयर कीं गईं तस्वीरों में जान्हवी काफी स्टनिंग लग रही थीं। उनके सभी फैंस के साथ, एक्टर वरुण धवन, शनाया कपूर और दोस्त ओरहान अवतरमणि ने भी उनकी तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दिया है। फैंस ने उनकी तुलना रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां से भी किया है।

देखिए तस्वीरें

शेयर कीं गईं तस्वीरों में जान्हवी कपूर ने ब्लैक बॉडी हगिंग गाउन पहना है साथ ही जान्हवी ने अपने बाल खुले रखे हुए है और उन्होंने अपनी पर्सनेलिटी को विंटेज लुक देने के लिए लेटेक्स ग्लव्स का चूना है। जहां एक तस्वीर में, जान्हवी कैमरे से दूर देख रहीं हैं और एक पेंसिव पोज दें रहीं हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में उन्होंने सीधे कैमरे की तरफ देखा और स्टाइलिश पोज दिया है।

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते अपनी तस्वीर पर इमोजिस के जरिए अपना रिएक्शन दिया, जिसमें"स्पाइडर वेब, ब्लैक हार्ट और फेस इमोजीस थें।" इन तस्वीरों पर एक्टर वरुण धवन ने लिखा, "एडम्स परिवार।" जिस पर जान्हवी ने जवाब दिया, "@वरुणवन क्या आप मुझे डरावना कह रहे हैं।" वरुण ने शायद उनके लुक की तुलना मोर्टिसिया एडम्स के किरदार से की थी। संजय कपूर की बेटी और जान्हवी की चचेरी बहन शनाया कपूर ने लिखा, "बहुत अच्छा।" जाह्नवी के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने कमेंट किया, "आइकन।"

तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए, जान्हवी के फैंस में से एक ने लिखा, "भारतीय किम कार्दशियन।" एक दूसरे फैन ने कमेंट किया कि, "आपको कालीन पर दस्ताने पहनने चाहिए थे।" तीसरे फैन ने लिखा, "आपका स्टाइल बहुत कूल है।" "

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में मालदीव से लौटी हैं और बीते सोमवार को एक ब्यूटी अवार्ड शो में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थीं। जहां जान्हवी ने एक मरमेड से इनफ्लुएंस्ड नियॉन गाउन पहना था और रेड कार्पेट पर उसके करीबी दोस्त ओरहान अवात्रमणि के साथ शामिल हुई थीं। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहें थें।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के लिए यह साल 2022 काफी प्रोडक्टिव और मेमोरेबल रहा है। फिल्म गुड लक जेरी में उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफें मिलीं हैं। जान्हवी कपूर पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म "मिली" में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने पिता और डायरेक्टर प्रोड्यूसर बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story