×

Bollywood: इस थ्रिलर फिल्म में काम करते हुए नज़र आएँगी Kriti Sanon

अभिनेत्री कृति सेनन(Kriti Sanon) बॉलीवुड(Bollywood) में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं| उनको यह पहचान अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म “बरेली की बर्फी” से मिली है|

Aditya Mishra
Published on: 11 July 2019 1:16 PM GMT
Bollywood: इस थ्रिलर फिल्म में काम करते हुए नज़र आएँगी Kriti Sanon
X

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री कृति सेनन(Kriti Sanon) बॉलीवुड(Bollywood) में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं| उनको यह पहचान अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म “बरेली की बर्फी” से मिली है| अब ऐसी खबर आ रही है कि कृति जल्द ही एक थ्रिलर मूवी में नज़र आएँगी| जिसके डायरेक्टर राहुल ढोलकिया होंगे | इस फिल्म में कृति के अंदाज़ को देखना काफी दिलचस्प होगा|

आपको बता दें, इस फिल्म में कृति पहली बार एक RJ का रोल निभाएंगी| जो इनके लिए बहुत चैलेंजिंग होगा| इस फिल्म की स्टोरी मेडिकल स्कैम्स के इर्द किर्द घूमेगी| कृति ने पहली बार एक महिला प्रधान फिल्म साइन की है जो पूरी तरह उनके कंधो पर टिकी रहेगी|

यह भी पढ़ें... Bollywood: ‘कुली नं 1’ को लेकर David Dhawan ने दिया बड़ा बयान

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृति, राहुल ढोलकिया की थ्रिलर मूवी में काम कर रही हैं| जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी|

बता दें, राहुल ने एक ऐसे मुद्दे पर फिल्म की कहानी तैयार की है, जो दुनियाभर में हो रहे मेडिकल स्कैम्स पर बेस्ड है| दुनियाभर में कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें डॉक्टर्स लोगों को ठगते हैं| इस चीज़ से लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म में कृति RJ की भूमिका में देश में बदलाव लाने की कोशिश कर रही होंगी | राहुल इस भूमिका के लिए कृति को परफेक्ट मानते हैं|

कृति जल्द ही फिल्म “हाउसफुल 4” में भी नज़र आएँगी| जिसके डायरेक्टर फरहाद सामजी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं| “पानीपत” में कृति अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ दिखेंगी| जिसको आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करेंगे| राहुल ढोलकिया की फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी|

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story