×

Bollywood Video: सुपर स्टार राम चरण और अक्षय कुमार ने मिलकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Akshay Kumar And Ram Charan Video: वायरल वीडियो में राम चरण और अक्षय कुमार एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह रामचरण की आने वाली फिल्म रंगस्थलम के सॉन्ग रंगम्मा मंगम्मा पर डांस कर रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 13 Nov 2022 6:15 AM GMT
X

 Akshay Kumar And Ram Charan Dance Video(video-social media)

Akshay Kumar And Ram Charan Dance Video:राम चरण और अक्षय कुमार के कई डांस वीडियो देखने को मिले, वैसे तो दोनों ही बहुत बड़े सुपर स्टार है। राम चरण की बात करे तो वह साउथ की फिल्मों के बादशाह है और वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड की शान है। हाल ही में दोनों एक साथ देखने को मिले हैं। दोनों हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में पहुंचे थे, वहीं उन्होंने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर बातें कीं, तो सुपर स्टार राम चरण ने कहा अगर मूवी का विषय अच्छा हो तो चाहे वह बॉलीवुड हो या साउथ हो मूवी हिट ही होगी, राम चरण ने यह बात भी कही खुद की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह लोगों का मनोरंजन करते रहें। उनका प्यार उन्हें ऐसे ही मिलता रहे।

रंगम्मा मंगम्मा सॉन्ग पर थिरके दोनों सुपर स्टार, मिलकर किए मजेदार डांस स्टेप, वीडियो देख कर आ जाएगा आनंद

वायरल वीडियो में राम चरण और अक्षय कुमार एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह रामचरण की आने वाली फिल्म रंगस्थलम के सॉन्ग रंगम्मा मंगम्मा पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं। कि राम चरण से ज्यादा उनके सॉन्ग पर डांस करने में अक्षय कुमार को मजा आ रहा है। वह बहुत ही ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। इससे पहले दोनों का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त सॉन्ग पर डांस कर रहे थे। दोनों की कैमस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अंत में अक्षय ने कहा कि अब यह साउथ और बॉलीवुड कहना बंद कर दीजिए। अब यह इंडियन सिनेमा है। इस डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

यूजर्स का जीता दिल

सुपर स्टार राम चरण और अक्षय कुमार के वीडियो को सोशल मीडिया पर filmycook ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा सुपर स्टार राम चरण और अक्षय कुमार कितने प्यारे हैं। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर बहुत ही प्यारे कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बॉलीवुड और साउथ की जान एक साथ बड़ी कमाल की लग रही है। यूजर्स दोनों की कैमस्ट्री को बहुत प्यार दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story