×

Dilip kumar: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में निधन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है । लंबे समय से उन्हें सांस लेनें में दिक्कत आ रही थी ।

Shreedhar Agnihotri
Newstrack Shreedhar AgnihotriPublished By Monika
Published on: 7 July 2021 2:43 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 3:16 AM GMT)
dilip kumar passes away
X

दिलीप कुमार (photo : सोशल मीडिया ) 

Dilip kumar: अभिनय सम्राट दिलीप कुमार का आज सुबह निधन (dilip kumar passes away) हो गया। वह 98 साल के थें। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थें। आज सुबह साढे सात बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके पहले उन्हे 29 जून को अस्पताल में इलाज के लिए हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार के जन्म का असली नाम युसूफ खान है। उनका जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान मे) में हुआ था। उनके पिता मुंबई आ बसे थे, जहां उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में काम करना शुरू किया। बाद में उन्होने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया था।

दिलीप कुमार (फोटो : सोशल मीडिया )

इन फिल्मों में किया काम

उनकी फिल्म अभिनेत्री मधुबाला के साथ 'मुगले आजम' फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा उनकी पहली फ़िल्म 'ज्वार भाटा' थी, जो 1944 में आई। 1949 में बनी फ़िल्म अंदाज़ की सफलता ने उन्हें प्रसिद्धी दिलाई, इस फ़िल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया। इसके अलावा (1951) और देवदास (1955) जैसी फ़िल्मों के बाद उन्हें 'ट्रेजेडी किंग' कहा गया। उन्होंने 1961 में गंगा जमुना फ़िल्म का निर्माण भी किया, जिसमे उनके साथ उनके छोटे भाई नासिर खान ने काम किया।

दिलीप कुमार सत्तर-अस्सी के दशक में हिन्दी फिल्मों में छाए रहे। अस्सी के दशक में विधाता (1982), दुनिया (1984), कर्मा (1986), इज्जतदार (1990) और सौदागर (1991) फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्मों को हिट कराया। 1998 में बनी फ़िल्म किला उनकी आखरी फ़िल्म थी।

फोटो शूट के दौरान दिलीप कुमार (फोटो : सोशल मीडिया )

मिले कई पुरस्कार

दिलीप कुमार ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 1981 फ़िल्म शक्ति में काम किया। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिला। 1995 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1998 में उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ भी प्रदान किया गया। दिलीप कुमार ने अपनी उम्र से आधी उम्र की अभिनेत्री सायरा बानो से विवाह किया। वह राज्य सभा सदस्य भी रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story