×

Kuttey Movie: केआरके ने पूछा अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के बाद मलाइका अरोड़ा उन्हें क्या बुलाएंगी ?

KRK on Kuttey: केआरके ने अर्जुन कपूर की फिल्म के शीर्षक कुत्ते पर कटाक्ष किया और सवाल किया कि रिलीज के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर को क्या कहेगी?

Shweta Srivastava
Published on: 23 Dec 2022 3:59 PM GMT
KRK on Kuttey
X

KRK on Kuttey (Image Credit-Social Media)

KRK on Kuttey: कमाल आर खान एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नहीं चूकते। फिलहाल इस समय उनके राडार पर हैं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी अपकमिंग फिल्म कुत्ते जो रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के शीर्षक ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं, साथ ही फिल्म के ट्रेलर की भी सभी ने काफी तारीफ की है और इसका ट्रेलर पहली बार में ही दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है, वहीँ केआरके ने अर्जुन कपूर की फिल्म के शीर्षक कुत्ते पर कटाक्ष किया और सवाल किया कि रिलीज के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर को क्या कहेगी? इस पर्सनल कमेंट पर हाज़िर जवाब अर्जुन कपूर ने क्या कहा आइये जानते हैं।

केआरके ने अर्जुन कपूर की फिल्म के शीर्षक कुत्ते पर किया कटाक्ष

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है इस खास फिल्म पर केआरके ने अपने ट्विटर पर लिखा, "क्या आप बता सकते हैं, की फिल्म #कुत्ते रिलीज होने के बाद मलाइका अर्जुन को किस नाम से पुकरेंगीं?"। स्व-घोषित क्रिटिक की ये बात नेटिज़न्स को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने व्यक्तिगत हमला करने के लिए उन्हें कड़ी फटकार लगाई।





फिलहाल ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी एक्टर पर निशाना साधा है, इससे पहले उन्होंने ऋतिक रोशन के गंजे पैच का मजाक उड़ाया था और विक्रम वेधा एक्टर के फैंस द्वारा भी कमाल की काफी खिंचाई की गई थी। वैसे ये कोई नहीं कह सकता है कि क्या केआरके कभी विशेष रूप से अभिनेताओं पर अनावश्यक टिप्पणी करना बंद करेंगे भी या नहीं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते का ट्रेलर काफी दमदार है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story