TRENDING TAGS :
Bollywood Movies October 2022: अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्में, कुछ रुलाएँगी-हंसाएँगी और कुछ आपको डराएगी
Bollywood Movies Release October 2022: बॉलीवुड की आने वाली फिल्में जो अक्टूबर, 2022 में रिलीज होंगी, उन फिल्मों और उनकी रिलीज की तारीखों की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।
Bollywood movies releasing soon (image: social media)
Bollywood Movies List October 2022: बॉलीवुड की आने वाली फिल्में जो अक्टूबर, 2022 में रिलीज होंगी, उन फिल्मों और उनकी रिलीज की तारीखों की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह लिस्टिंग प्यूरली फॉर्म से निर्माताओं / प्रोडक्शन हाउस द्वारा की गई अनाउंसमेंट पर आधारित है और इसलिए, रिलीज की तारीखें भिन्न हो सकती हैं। इस लिस्ट में हेलो इंडिया, मिस्टर खुजली, माजा मा, सिन आदि फिल्में शामिल हैं।
तो चलिए जानते हैं की October 2022 में रिलीज होने कौन कौन सी बॉलीवुड फिल्में हैं
1 Helloo India
हेल्लो इंडिया इस फिल्म के निर्माता शबनम कपूर और अमित कपूर हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षत कुमार और प्रिटी जिंटा नजर आएंगी और साथ ही यह फिल्म 1अक्टूबर, 2022 में रिलीज होगी।
2 Mr. Khujli
मिस्टर. खुजली फिल्म के निर्माता राज सिप्पी हैं और यह एक कॉमेडी मूवी है और इस फिल्म के कास्ट में राजपाल यादव, वर्जेश हिरजी, शक्ति कपूर, लवलीना टेटरबे, हिमांशु मल्होत्रा और करुणा पांडे शामिल हैं और यह फिल्म बहुत जल्द 1अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी।
3 Maja Ma
फिल्म का निर्देशन अभिनेता से फिल्म निर्माता बने आनंद तिवारी ने किया है, जो 2018 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव पर स्क्वायर फुट में अपने निर्देशन के काम के लिए जाने जाते हैं और सुमित बथेजा द्वारा लिखित है। इसे लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा नियंत्रित किया गया है, जिन्होंने पहले 2020 सीरीज बैंडिश बैंडिट्स पर सपने देखने वाले के साथ सहयोग किया था।
माधुरी जो फिल्म में एक माँ की भूमिका निभा रही हैं, फिल्म के लिए अपनी खुशी दिखाती हैं, उन्होंने कहा कि यह एक नया अनुभव था, वह हर एक स्टार कास्ट की उनकी प्रतिभा और माजा माँ पर काम करने के उत्साह की प्रशंसा करती हैं। बधाई हो फेम गजराज राव फिल्म में माधुरी के पति की भूमिका निभा रहे हैं। इन सितारों के साथ, फिल्म में बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह और बंदिश बैंडिट्स फेम ऋत्विक भौमिक और शीबा चड्ढा भी हैं।वहीं यह फिल्म 6 अक्टूबर, 2022 में रिलीज की जाएगी।
4 Sin
सीन यह फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी पर बेस्ड है और इसके निर्माता संतोष सिवान हैं वहीं इसके कास्ट में जावेद जाफेरी और शैली कृषेण नजर आएंगे और यह फिल्म इस साल 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।
5 Gadar 2
गदर 2 अपनी ही फिल्म के रीमेक में फिर एक बार दिखेंगे सनी देओल और अमीषा पटेल पर इस बार फिल्म में एक्शन जबरदस्त होंगे और इस फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है और बहुत जल्द ये लोगो का मनोरंजन करने के लिए तैयार है बता दें की यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 में रिलीज होगी।
6 Goodbye
गुड बाय यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी के रूप में रश्मिक मंदाना नजर आएंगी साथ ही इस फिल्म को विकाश बहल ने निर्देशित किया है और यह फिल्म भी 7 अक्टूबर 2022 में रिलीज होगी।
7 Andaz Apna Apna 2
अंदाज अपना अपना 2 में ब्रह्मास्त्र के स्टार रणबीर कपूर और रणवीर सिंह आपको एंटरटेन करेंगे यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जिसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है और यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 में रिलीज होगी
8 Dunki
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की ये अपकमिंग फिल्म 'डंकी' जो 'डॉन्की फ्लाइट इश्यूज' के कॉन्सैप्ट से जुड़ी होगी। अगर डंकी फ्लाइट को सीधे शब्दों में समझाए तो इसका मतलब ये है की जब गैर कानूनी तरीके से कोई व्यक्ति किसी देश में जाने के लिए अवैध तरीका अपनाता है तो उसे डोंकी फ्लाइट इश्यूज कहते हैं। वहीं ये फिल्म 8 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
9 Hawa Singh
हवा सिंह इस फिल्म में आपको कई सालों बाद सूरज पंचोली नजर आएंगे और यह एक बायोपिक फिल्म है जो लेजेंडरी बॉक्सर हवा सिंह पर बेस्ड है और इसे प्रकाश नांबियार ने निर्देशित किया है और वहीं यह फिल्म 8 अक्टूबर को इस साल रिलीज होने वाली है।
10 Fateh
फतेह सिंह इस फिल्म में आपको रियल लाइफ हीरो कहे जाने वाले सोनू सूद नजर आएंगे और फिल्म एक इंडियन सोल्जर पर बेस्ड है और इस फिल्म के टाइटल को एक बहुत ही इंटरेस्टिंग टैग लाइन "वन मैन वॉर अगेंस्ट इंडियन हिडेन एनिमी" भी दिया गया है और इस फिल्म के निर्देशक अभिनंदन गुप्ता हैं और यह फिल्म 8 अक्टूबर 2022 में रिलीज की जाएगी।
ऐसी ही और बॉलीवुड के लेटेस्ट अपडेट्स, मूवीज रिलीज और गॉसिप के लिए बने रहें न्यूस्ट्रैक के साथ और पढ़ते रहें हमारे आर्टिकल्स।