×

Video: Ranveer Singh के स्टाइलिश अंदाज़ पर ऐसे किया Deepika Padukone ने रियेक्ट, फैंस बोले ये ऐसा क्यों है?

Deepika Padukone-Ranveer Singh: रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान रणवीर के पोसेस पर दीपिका का रिएक्शन देखने लायक था।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Nov 2022 8:52 AM GMT
Deepika Padukone-Ranveer Singh
X

Deepika Padukone-Ranveer Singh (Image Credit-Social Media)

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेन्स और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके कपडे और लुक को लेकर अक्सर वो सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। यही वजह है कि हर फंक्शन या अवार्ड नाईट पर उनका लुक टॉक ऑफ़ द टाउन बन जाता है। वहीँ रणवीर हाल ही में आयोजित हुए जीक्यू अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे इस दौरान मशहूर एक्ट्रेस और उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी उनके साथ थीं। इस दौरान रणवीर के पोसेस पर दीपिका का रिएक्शन देखने लायक था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है आप भी देखिये दोनों का ये अंदाज़।

स्टाइलिश रणवीर सिंह

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक और स्टाइल इस वक़्त चर्चा में है जहाँ वो अवॉर्ड सेरिमनी में पत्नी दीपिका के साथ पहुंचे। इस दौरान रणवीर ने ब्लैक सूट पहना हुआ था इस सूट की पेंट नार्मल से काफी अलग थी आखिर उसपर रणवीर इफ़ेक्ट जो था साथ ही उन्होंने ब्लैक शाइनी पैंट सूट के साथ ब्लैक और ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी। इतना ही नहीं रणवीर ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गले में गोल्डन नेकलेस भी पहना हुआ था। वहीँ दीपिका रेड कलर के पैंट सूट में काफी क्लासी लग रहीं थीं। लेकिन सबका ध्यान रणवीर के गोल्डन नैक पीस ने खींच लिया जो काफी लम्बा था और उसकी लड़ियाँ नीचे तक लहरा रहीं थीं। वहीँ पोज़ देते समय रणवीर ने अपने इस नेक पीस को कई बार सही किया और उसे फ्लॉन्ट करते भी दिखे।

रणवीर के नेक पीस के अलावा जो चीज़ हमे सबसे ज़्यादा अट्रैक्ट की वो था दीपिका का रिएक्शन। वीडियो में दीपिका रणवीर के पोज़ से परेशान होती नज़र आ रहीं थीं। ऐसा लग रहा था मनो वो रणवीर को कुछ कहना चाह रहीं थीं। दरअसल रणवीर हमेशा की तरह अपने एनर्जेटिक अंदाज़ में तस्वीरों के लिए पोज दे रहे होते है। वहीँ बगल में कड़ी दीपिका हल्का हल्का मुस्कुराते हुए उन्हें देख रही होती हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि दीपिका को उनका ऐसे पोज़ देना खासा पसंद नहीं आ रहा था। फैंस भी इस वीडियो पर काफी मज़ेदार कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उर्फी के भाई से शादी कर ली।"वहीँ एक ने लिखा," लगता है दीपिका यही सोच रहीं होंगीं कि ये ऐसा क्यों है?"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story