TRENDING TAGS :
Jug Jug Jiyo: 'जुग जुग जियो' 24 जून को होगी रिलीज, करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी करेंगे धमाल
Jug Jug Jiyo: चर्चित फिल्म निर्माता की नई फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'जुग जुग जियो' में अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी अपने अभिनय से सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे।
जुग जुग जियो: फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने की रिलीज डेट की घोषणा: photo - social media
Jug Jug Jiyo: फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर (film producer karan johar) ने अपने आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jiyo)के रिलीज डेट की घोषणा (release date announced) कर दी है। करण जौहर ने सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से दर्शकों को बताया है कि यह फिल्म 24 जून (24th June) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
करण जौहर (karan johar) ने शुक्रवार को अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म को 24 जून 2022 के लिए लॉक कर दिया गया है। करण ने मोशन पोस्टर (motion poster) को शेयर करते हुए यह घोषणा की है। दर्शकों के साथ इस जानकारी को साझा करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया है। फिल्म 'जुग जुग जीयो' में एक्टर अनिल कपूर (Actor Anil Kapoor), वरुण धवन (Varun Dhawan ), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और नीतू कपूर (Neetu kapoor) की अभिनय देखने को मिलेगी। आज सुबह ही फिल्म के स्टार कास्ट ने इस विषय पर चर्चा किया। जिसके बाद यह तय किया गया कि फिल्म अगले साल 24 जून को रिलीज होगी।
फैमिली जैसा कुछ नहीं होता है- करण जौहर
करण जौहर ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, " फैमिली जैसा कुछ नहीं होता है। मेरा हमेशा से ये मानना है। हमें हमेशा इसे सेलिब्रेट करना चाहिए। एहसास को। भावना को और साथ को। जुग जुग जियो परिवार का उत्सव है। 24 जून, 2022 को आपके आसपास के सिनेमाघरों में आ रहा है।"
करण जौहर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर करने के बाद तस्वीरों के एक गुच्छे को साझा किया। ये तस्वीरें फिल्म से उठाई गई हैं। एक तस्वीर में वरुण धवन और कियारा आडवाणी दुल्हे- दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे फिल्म में नीतू कपूर और अनील कपूर एकसाथ दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर: photo - social media
अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri)की तस्वीर पर 'जुग जुग जियो बेटा'
अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'जुग जुग जियो' के रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। अभिनेता ने अनोखे अंदाज में यह जानकारी साझा की है। उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरिश पुरी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है। अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri)की तस्वीर पर 'जुग जुग जियो बेटा' लिखा है। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके फैन्स इसपर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अनिल कपूर और नीतू कपूर : photo - social media
अनिल कपूर और नीतू कपूर पहली बार दिखेंगे एक साथ
यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म (romantic drama movie) है। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड किरदार निभा रहे हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता पिता की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अनिल कपूर और नीतू कपूर पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कभी एकसाथ सिल्वर स्क्रीन नहीं शेयर किया है। फिल्म के शूटिंग से जुड़ी यादों को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने सभी को-स्टार्स की तारीफ की थी और उनकी धन्यवाद किया था।