×

रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक: बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा, अस्पताल में मौजूद परिवार

मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, उनकी हालत स्थिर है।

Newstrack
Published on: 11 Dec 2020 12:22 PM GMT
रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक: बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा, अस्पताल में मौजूद परिवार
X
रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक: बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा, अस्पताल में मौजूद परिवार

मुंबई: आजकल बॉलीवुड को जैसे किसी की नजर लग गई है एक बाद एक हो रही घटनाओं से बॉलीवुड हिल गया है। ऐसे में एक और खबर आ रही है कि मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, उनकी हालत स्थिर है।

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल उनके साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकिलाबेन अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं।

Choreographer Remo D'Souza-2

ये भी देखें: किसानों के समर्थन में उतरे अभिनेता धर्मेंद्र, कही ऐसी बात, हर कोई हो जाएगा भावुक

आइये यहां जानते हैं रेमो डिसूजा के बारे में कि कैसे उन्होंने एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ीं और एक मशहूर और शफल कोरियोग्राफर

बन गये।

डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली

रेमो डिसूजा ने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने डांस की शिक्षा माइकल जैक्सन के विडियोज को देखकर ग्रहण किया है। वह बचपन से ही माइकल के डांस मूव्स को देखकर उसमे अपने स्टेप्स खुद कोरियोग्राफ कर सीखते थे। पैसे की तंगी के चलते उन्होंने अपनी डांस क्लास सुपर ब्रैट्स खोली। और लोगो को डांस सिखाने लगे। शुरूआती दौर में रेमो को इस क्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ा। एक बार तो उनके पास पैसे की इतनी तंगी आ गयी थी की उन्हें अपनी दो रातें बिना कुछ खाए-पिए स्टेशन पर गुजारनी पड़ी।

हर काली रात के बाद एक नई सुबह होती है

लेकिन कहते हैं ना हर काली रात के बाद एक नई सुबह होती है, कुछ ऐसा ही रेमो के साथ भी हुआ। संघर्ष के दौरान ही एक डांस कम्पटीशन आयोजित हुआ जिसमे रेमो की टीम ने जीत कर वंहा बाजी मार ली, और लोगो को उनका हुनर भी दिखाई दिया। इसके बाद रेमो की किस्मत चमक उठी, उन्हें बतौर डांसर पहला मौका आमिर खान और उर्मिला मांतोडकर स्टारर फिल्म रंगीला से मिला। इस फिल्म में उनके डांस को आलोचकों ने भी नोटिस किया और उनकी तारीफ की। इस फिल्म के बाद वह कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करने लगे।

Choreographer Remo D'Souza-3

ये भी देखें: Bigg Boss 14: सालों बाद घर में लौंटी राखी सांवत, आते ही मचाया तहलका

करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म कांटे का आइटम सांग इश्क समंदर

एक साल बाद उन्होंने खुद एक स्वतंत्र प्रोजेक्ट करने की सोची और उन्होंने अभिनव सिन्हा के निर्देशन में सोनू निगम का एल्बम दीवाना कोरियोग्रफ किया, जो उस दौरान काफी हिट साबित हुआ, उसके बाद उन्होंने कई और बड़े निर्देशकों के साथ वीडियो एल्बम में काम किया। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म कांटे का आइटम सांग इश्क समंदर रहा, जो उन दिनों बेहद हिट रहा था, और उसके बाद हिंदी सिनेमा में लोगों ने रेमो की काबलियत को पहचाना।

कई हिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया

कई हिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ करने के बाद रेमो का करियर और उनकी प्रसिद्ध लगातार बढ़ती चली गयी। उसके बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने की सोची और फिल्म फालतू का निर्देशन किया। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत व्यापर किया। लेकिन दर्शकों और आलोचकों ने उनके निर्देशन की तारीफ की थी। उसके बाद साल 2013 में रेमो ने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी निर्देशित की। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापर किया और साथ ही आलोचकों ने उनकी फिल्म की बेहद सरहाना की।

Choreographer Remo D'Souza-4

ये भी देखें: एमएस सुब्बुलक्ष्मी के गीत सुन लता ने दिए थे ये नाम, इन्होंने बताया ‘आठवां सुर’

फिल्म एबीसीडी का सीक्वल साल 2015 में लेकर आये

साल 2015 में रेमो अपनी दूसरी फिल्म एबीसीडी का सीक्वल लेकर आये। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी कमाई की और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। साथ ही यह फिल्म साल 2015 की सबस ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म भी बनी।

abcd

एक सफल कोरियोग्राफर

रेमो डिसूजा बड़े परदे पर जितने ही सफल कोरियोग्राफर हैं। तो वहीं उतने ही सफल जज वह छोटे पर्दे पर हैं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से की थी। इसके साथ ही वह कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी बतौर जज नजर आ चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story