×

Bollywood News: सुपरस्टार राजेश खन्ना से लेकर शम्मी कपूर तक मुमताज के दिवाने थें, लेकिन चांस मिला फैन को

Bollywood News: मुमताज को शम्मी कपूर ने 18 साल की उम्र में प्रपोज किया था। कई सितारे उनसे शादी करना चाहते थें।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 20 Jan 2022 11:26 AM GMT
Bollywood News: सुपरस्टार राजेश खन्ना से लेकर शम्मी कपूर तक मुमताज के दिवाने थें, लेकिन चांस मिला फैन को
X

Mumtaz: तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली मुमताज को कौन भूल सकता है। मुमताज की खूबसूरती और हॉट अदाओं ने बड़े से बड़े अभिनेताओं को भी कायल कर दिया था। सुपरस्टार राजेश खन्ना से लेकर शम्मी कपूर तक कई सितारे मुमताज के दिवाने थें और उनसे शादी करना चाहते थें। लेकिन मुमताज ने सब कुछ दरकिनार कर अपने एक फैन से शादी कर ली। उनके इस कदम पर काफी लोगों को आपत्ती हुई। वहीं कितनों का तो दिल ही टूट गया। इसमें राजेश खन्ना का नाम भी शामिल था।

मुमताज को शम्मी कपूर ने 18 साल की उम्र में प्रपोज किया

जब मुमताज 18 साल की थीं। उस वक्त शम्मी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था। मुमताज भी उस वक्त शम्मी से प्यार करती थीं। शम्मी चाहते थे कि मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़ दें और उनसे शादी कर लें। लेकिन मुमताज उस वक्त अपना करियर नहीं छोड़ना चाहती थीं। इस वजह से उनके बीच काफी अनबन हुई। इस तरह उनका अफेयर खत्म हो गया। हालांकि इस जोड़ी ने अपने करियर में हिट फिल्में दीं। जिसमें ब्रह्माचारी (Brahmachari) और वल्लाह क्या बात है (Vallah Kya Baat Hai) शामिल है। मुमताज ने इसके बाद अपने एक फैन से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को अलविदा कह दिया।

मुमताज के पति का अफेयर था

शादी के बाद मुमताज के जिंदगी में कई उतार - चढ़ाव आए। एक ऐसा वक्त भी आया जब मुमताज के पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इससे निबटने के लिए एक्ट्रेस ने खुद अफेयर का सहारा लिया। मुमताज ने एक इंटरव्यू में अपने पति मयूर माधवानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया था। जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, " हर कोई गलती करता है। आप एक छोटी सी गलती के लिए अपना घर बर्बाद नहीं कर सकते। खासकर जब आपके बच्चे हों। आपको उनके लिए बलिदान देना ही पड़ता है।"

मुमताज का भी किसी और के साथ अफेयर था

एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि उस दौरान वो भी किसी और की ओर आकर्षित थीं। उस व्यक्ति के साथ उनका अफेयर चल रहा था। उन्होंने कहा, "जब आप दर्द में होते हैं और कोई आपको ढेर सारा प्यार देता है,तो आप भी उसकी ओर आकर्षित हो ही जाते हैं। हालांकि ये सब थोड़े समय के लिए था। मुझे अब भी लगता है कि काश मैंने यह कदम नहीं उठाया होता। क्योंकि ये गलत था।" मुमताज ने आगे बताया कि इस रिश्ते ने उन्हें दर्द के सिवा कुछ नहीं दिया। वो समझ गई थीं कि जब उनके पति उनके प्रति ईमानदार नहीं हैं तो वो औरों से क्या उम्मीद कर सकती हैं।

11 साल की उम्र में मुमजात ने अपने करियर की शुरुआत की थी

मुमताज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने 11 साल की उम्र में फिल्म 'सोने की चिड़िया' (Sone Ki Chidiya) से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके किरदार और खूबसूरती की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद वल्ला क्या बात है, स्त्री (Stree), सेहरा (Sehra), गहरे दाग (Gahre Daag), डाकू मंगल सिंह (Daku Mangal Singh), फौलाद (Faulad), दो रास्ते (Do Rastey), चोर मचाए शोर (Chor Machaye Shor) जैसी फिल्में आईं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्हें कई फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story