×

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में निगेटिव किरदार से कम बैक करेंगी

seema
Published on: 28 Feb 2018 8:21 AM
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में निगेटिव किरदार से कम बैक करेंगी
X

बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हर किरदार को एक चुनौती के रूप में लिया और बड़े जोखिम उठाते हुए अपना रास्ता बनाया है। शुरुआती कॅरियर में फिल्म ऐतराज वह नेगेटिव रोल में नजर आईं थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। जो अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। 14 साल बाद अब्बास मस्तान डायरेक्टेड थ्रिलर फिल्म ऐतराज को सुभाष घई प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। वे इस फिल्म को नए टाइटल और नए स्टोरी के साथ बनाना चाहते हैं, लेकिन लीड हीरोइन के रूप में प्रियंका को ही चाहते हैं।

स्क्रिप्ट हुई फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर सुभाष घई पिछले दो साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले महीने ही यह स्क्रिप्ट फाइनल की गई हैं। ताल डायरेक्टर जल्द से जल्द स्टारकास्ट फानइल करके इस प्रोजेक्ट को इसी साल के अंत तक फ्लोर पर लाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ ने खोली गर्लफ्रेंड की पोल, बोले- दिशा को इस शख्स ने बनाया STAR…

प्रियंका से कर चुके हैं डिस्कस

सुभाष घई पहले ही इस फिल्म को लेकर प्रियंका से डिस्कस कर चुके हैं। प्रियंका को सीक्वल का यह आइडिया बहुत अच्छा लगा और फिर से इस फ्रेंचाइजी की दूसरी इंस्टालमेंट में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड हैं। वह इसके लिए समय निकालने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि, करीबी सूत्रों ने बताया कि इसकी फाइनल मिटिंग तो प्रियंका के विदेश से लौटने पर होगी।

पहले बनीं थी सोनिया रॉय

2004 में आई फिल्म ऐतराज में प्रियंका ने सोनिया रॉय के किरदार में नजर आई थी। जो अमरीश पुरी की पत्नी बनीं थी। इस फिल्म में सोनिया रॉय ने अमरीश पुरी के लिए काम कर रहे राज मल्होत्रा को लुभाने की कोशिश की थी।इस फिल्म में सेक्सुअल हरासमेंट पर फोकस किया गया था। यह 2011 में आई फिल्म एक्सवाईजेड का डब की गई थी।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!