×

Mika Singh Top 10 Songs: मिका के गानों की टॉप 10 सॉंग लिस्ट, फैंस को बहुत पसंद है

Mika Singh Top 10 Songs List: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार सिंगर मीका सिंह ने अब तक कई गाने गाए हैं। मीका सिंह बॉलीवुड के एक जाने माने और बेहद ही फेमस स्टार सिंगर हैं

Anushka Rati
Published on: 17 Oct 2022 4:41 AM GMT
Mika Singh Top 10 Songs: मिका के गानों की टॉप 10 सॉंग लिस्ट, फैंस को बहुत पसंद है
X

Top 10 songs list (image: social media)

Mika Singh Top 10 Bollywood Songs List: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार सिंगर मीका सिंह ने अब तक कई गाने गाए हैं। मीका सिंह बॉलीवुड के एक जाने माने और बेहद ही फेमस स्टार सिंगर हैं, इनके लगभग सभी गाने रिलीज होने के साथ ही वायरल और हिट हो जाते हैं। बता दें कि मीका सिंह ने सिर्फ हिंदी गानों से ही अपने लिस्नर्स का दिल नहीं जीता बल्कि उन्होंने कई ऐसे पंजाबी गाने भी गाए हैं जिसने दर्शकों का दिल जीता है।

बस इतना ही नहीं मिला सिंह के कुछ गाने तो ऐसे भी हैं जिसे सालों बाद भी लोग सुनना पसंद करते हैं और साथ ही मीका सिंह के कुछ गाने ऐसे भी हैं जिनके सिंगर्स या फिर यूं कहिए राइटर्स ने रीमेक सोंग्स बनाए हैं। वहीं आज हम अपने इस आर्टिकल में मीका सिंह के टॉप 10 गानों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें बेहद पसंद किया गया, जिन्हें मीका के फैंस अब भी सुनना पसंद करते हैं और उनमें से कुछ गानों के रीमेक भी बने। तो चलिए देखते हैं की हमारे इस लिस्ट में मीका सिंह के कौन कौन से गाने शामिल हैं।

मीका सिंह टॉप 10 बॉलीवुड सोंग्स लिस्ट

1 मौजा ही मौजा

2007 में आई फिल्म "जब वी मेट" के इस गाने में शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने जितना अच्छा फेशियल एक्सप्रेशन दिया है और डांस किया उतना ही अच्छा और बॉडी में करेंट लगाने वाला ये गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।


2 गंदी बात

2013 में आई र…राजकुमार फिल्म में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की केमिस्ट्री और फिल्म में शाहिद कपूर के एक लवर का कैरेक्टर दर्शकों को खूब पसंद आया वहीं मीका सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही काफी हिट हो गया और इस गाने को अपना भरपूर प्यार भी दिया है।


3 सावन में लग गई आग

2020 में आई फिल्म गिनी वेड्स सनी का ये गाना मीका सिंह के ओजी गाने का रीमेक किया है। वहीं इस गाने में यामी गौतम के साथ विक्रांत मेसी, नेहा कक्कड़,बादशाह और मीका सिंह ने भी एक्ट और डांस किया है।


4 चिंता ता ता चिता चिता

2013 में आई फिल्म राउडी राठौड़ के इस गाने को लोगों ने अपना बेहद प्यार दिया और मीका सिंह का ये गाना एक ब्लॉकबस्टर हॉट रहा।


5 440 वोल्ट

2016 में आई सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुलतान का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ हुआ और इस गाने दर्शकों को दिल में अपने लिए एक अलग जगह बनाई। साथ ही ये गाना अपने रिलीज के साथ पॉपुलर और हिट हो गया।


6 हवा हवा

2017 में आई फिल्म मुबारकन के इस गाने को मीका सिंह ने अपनी आवाज दी और साथ ही ये गाना हर आशिक के फोन का कॉलर ट्यून और रिंगटोन बन गया। इस गाने ने भी मीका सिंह के बाकी गानों की तरह ही हिट रहा।


7 दिल में बाजी गिटार

अपना सपना मनी मनी यह फिल्म 2006 में आई थी और इस गाने ने जैसे धूम मचा रखी थी। कहीं भी जाओ या जिधर भी सुनो बस यही गाना बजता सुनाई देता था और आज इस गाने का क्रेज काम नहीं हुआ है। लोग अब भी इस गाने को सुनना पसंद करते हैं।


8 आज की पार्टी

सलमान खान और करीना कपूर खान की 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान का ये गाना लगभग हमने सभी पार्टियों में बहते सुना है।


9 लैला

शूट आउट इन वडाला फिल्म 2013 में आई थी इस गाने में सनी लियोन ने जबरदस्त डांस मूव्स के साथ जितनी किलर एक्सप्रेशंस दिए है उतना ही ये गाना भी बेहद हिट हुआ है। इस गाने पर लोग अब भी थिरकते नजर आते हैं और साथ ही डांस रियलिटी शोज में बजता और पार्टियों में भी लोगो को इस गाने पर थिरकता देखा गया बाज।


10 मिलेगी मिलेगी

2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है। वहीं इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये गाना चार साल बाद भी लोगों की पसंद बना हुआ हैं।




Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story