×

Bollywood Richest Choreographer: अंबानी जैसे जीते हैं बॉलीवुड के ये सबसे अमीर कोरियोग्राफर

Bollywood Richest Choreographer: आज हम बॉलीवुड के सबसे अमीर कोरियोग्राफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नेटवर्थ बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर को टक्कर देती है..

Shikha Tiwari
Published on: 22 Feb 2024 3:28 PM GMT
Bollywood Richest Choreographer: अंबानी जैसे जीते हैं बॉलीवुड के ये सबसे अमीर कोरियोग्राफर
X

Bollywood' Richest Choreographer: बॉलीवुड की फिल्मों में जहाँ स्टोरी व एक्टर व एक्ट्रेस महत्वपूर्ण होते हैं तो वहीं इस समय फिल्म के गानों पर एक्टर व एक्ट्रेस द्वारा जो डांस किया जा रहा है। उनको कोरियोग्राफ करने वाले कोरियोग्राफर भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पहले तो बहुत कम लोग ही बॉलीवुड के कोरियोग्राफर्स के बारे में जानते थे. लेकिन जबसे डांस के रियलटी शो आने लगे है। तबसे हर कोई बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर के बारे में जानने लगे हैं। लेकिन क्या आपको भारत के सबसे अमीर कोरियोग्राफर्स के बारे में पता हैं यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ कोरियोग्राफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कमाई बॉलीवुड के एक्टर्स व एक्ट्रेस को टक्टर देती है।

बॉलीवुड के सबसे अमीर कोरियोग्राफर (Bollywood's Richest Choreographer)-

रेमो डीसूज़ा नेटवर्थ (Remo D’Souza Net Worth)-

रेमो की कोरियोग्राफी तो पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। बॉलीवुड में ऐसा कोई सेलेब नहीं हैं, जिसको रेमो ने डांस न सिखाया हो। वो डांस+, डांस इंडिया डांस जैसे कई शो के जज भी रह चुके है। इसके अलावा इन्होंने डांस से रिलेटेड फिल्में भी बनाई है। रेमो ने पिंगा, बलम पिचकारी, बदतमीज दिल जैसे कई गानों को कोरियोग्राफ किया है। यदि हम इनके नेटवर्थ की बात करे तो रेमो डीसूजा का कुल नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब है।

फ़राह खान नेटवर्थ (Farah Khan Net Worth)-

बॉलीवुड की जानि-मानि कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान जिन्होंने ओम शांति ओम जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। फराह ने छैया-छाया, शीला की जवानी, घागरा, पहला नशा जैसी कई गोनों को कोरियोग्राफ किया है। फराह फिल्मों में कोरियोग्राफी करने के लिए करोड़ो रूपए चार्ज करती है। बता दे कि फराह एक गाने के लिए 10-15 करोड़ चार्ज करती है। इनकी कुल नेटवर्थ 75 करोड़ है। (Bollywood's Richest Choreographer)

प्रभु देवा नेटवर्थ (Prabhu Deva Net Worth)-

बॉलीवुड ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे कोरियोग्राफर की लिस्ट में शामिल प्रभु देवा को कौन नहीं जानता है। इनके डांस स्टेप्स करने से बॉलीवुड के सेलेब्स भी चक्कर खा जाते है। इन्होंने मुकाबला, साड़ी के फॉल सा व उर्वशी जैसे कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया है। बता दे कि प्रभु देवा का कुल नेथवर्थ 137 करोड़ रूपए के करीब है।

टेरेन्स लुईस नेटवर्थ (Terence Lewis Net Worth)-

टेरेंस लुईस को कंटेम्परेरी डांस फॉर्म का किंग कहा जाता है। ये ना ही केवल एक कोरियोग्राफर ही हैं बल्कि बतौर जज भी कई रियलटी शो का हिस्सा रह चुके है। इन्होंने आयशा, अंग लगा दे व नाच जैसे कई गानों को कोरियोग्राफ किया है। इनके पास कई लग्जरी कारें भी है। यदि हम इनके नेथवर्थ की बात करे तो कुल 24 करोड़ रूपए है।

गणेश आचार्य नेटवर्थ (Ganesh Acharya Net Worth)-

गणेश आचार्य बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर है। इन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। जिसमें भाग मिल्खा भाग, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्म शामिल है। इनका कुल नेटवर्थ लगभग 33 करोड़ है। (Bollywood's Richest Choreographer)

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story