×

Bollywood Singer Kanika Kapoor ने 43 की उम्र में दोबारा बनी दुल्हनिया | Kanika Kapoor Wedding

Bollywood Singer Kanika Kapoor सोशल मीडिया पर उन्होंने मेहंदी की तसवीरें साझा कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें कोन्ग्रेचुलेट कर रहे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 May 2022 12:54 PM GMT
X

Kanika Kapoor Wedding: तीन बच्चों की माँ कनिका कपूर फिर बनीं दुल्हन, फ़ोटो हुई वायरल आज यानि 20 मई को बॉलीवुड सिंगिंग सेंसेशन कनिका कपूर आज दुल्हन गईं। जी हाँ कनिका कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। हालांकि तारीख की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

बेबी डॉल गर्ल कनिका कपूर अपने नये सफर की शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर के प्री वेडिंग सेरेमनी के वीडियोज और फ़ोटो जोरों से वायरल हो रहे हैं, वीडियो में कनिका कपूर अपने मंगेतर के साथ मेहंदी फंक्शन में ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं। मंगेतर गौतम के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही कनिका ने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें साँझा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद मेहंदी की तसवीरें साझा कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें कोन्ग्रेचुलेट कर रहे हैं।

बता दें कि कनिका की पहली शादी 1998 में बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गई थीं और उनके तीन बच्चे हैं। लेकिन 2012 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। जिससे उनके फैंस को काफी मायूसी हुई थी। अब कनिका कपूर की दूसरी शादी की बात को लेकर उनके फैंस काफी ज़्यादा एक्ससाइटेड नज़र आ रहे थे जिसके बाद कनिका कपूर ने खुद अपनी मेहंदी की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फोटो को वायरल किया है। बीती शाम 43 साल की सिंगर कनिका की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे काफी खुश नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि G ❤️ I Love you sooooo much!

आपको बता दें कि कनिका के मंगेतर लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन हैं जो कि डाना ग्रुप में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। उनकी कंपनी विमानन, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और विनिर्माण में सेवाएं प्रदान करती है।

कनिका कपूर को मेंहदी सेरेमनी में उनके मंगेतर ने एक प्यारा सा बूके देकर कनिका को प्रपोज़ किया। इस दौरान कपल की ख़ुशी जाहिर हो रही थी। मेहंदी के दिन कनिका ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना,लहंगे में कनिका बड़ी ही प्यारी लग रही थी। वहीं उनके होने वाले दूल्हे राजा ने क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा के साथ सदरी पहनी थी।

अब बीटाउन के इस नए कपल को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और उनकी शादी की फोटोज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार हो रखा है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story