×

बॉलीवुड की लेडी अंबानी: कमाई में सबसे आगे हैं ये मोहतरमा

बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स की पत्नियां फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वे अपने पति के नाम से पहचानी जाती हैं। वैसे तो वे फिल्म इंडस्ट्री से अलग क्षेत्र में नाम कमा रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 Aug 2019 8:14 AM GMT
बॉलीवुड की लेडी अंबानी: कमाई में सबसे आगे हैं ये मोहतरमा
X

मुंबई: बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स की पत्नियां फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वे अपने पति के नाम से पहचानी जाती हैं। वैसे तो वे फिल्म इंडस्ट्री से अलग क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की जो एक बिजनेस वुमेन हैं। लेकिन आपने इनके बारे में शायद ही सुना होगा। काम के मामले में माना शेट्टी की अपने पति सुनील शेट्टी से एक अलग पहचान और व्यक्तित्व है।

ये भी देखें:पश्चिम बंगाल में 18 अगस्त को मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

माना शेट्टी ने घर भी संभाला है और बिजनेस भी। इसके अलावा वह सोशल वर्कर के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए। इसके अलावा माना एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं। इसमें डेकोरेशन से लेकर रोजमर्रा की हर लक्जरी चीज मिलती है।

ये भी देखें:अभियान और हकीकत: बढ़ते बंजर पर पौधरोपण का रिकॉर्ड

माना को बॉलीवुड की 'लेडी अंबानी' भी कहा जाता है। समाज सेवा की बात करें तो माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। वह इसके लिए फंड जुटाती हैं। इसके लिए वह समय-समय पर 'आराइज' के नाम से एग्जिबिशन भी लगाती रहती हैं। इससे आने वाले पैसों को लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कमाई की बात करें तो सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करोड़ों में है। वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story