×

Bollywood Stars Eid Wishes: सलमान से लेकर मेहश बाबू तक, इन सेलेब्स ने अपने फैंस को खास अंदाज में दी ईद की बधाई

Bollywood Stars Eid Wishes: आज ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस को ईद की बधाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं किन-किन स्टार्स ने क्या शेयर किया है।

Ruchi Jha
Published on: 22 April 2023 12:34 PM GMT
Bollywood Stars Eid Wishes: सलमान से लेकर मेहश बाबू तक, इन सेलेब्स ने अपने फैंस को खास अंदाज में दी ईद की बधाई
X
Bollywood Stars Eid Wishes (Image Credit: Instagram)

Bollywood Stars Eid Wishes: आज बॉलीवुड से लेकर आमजन तक ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने ही अंदाज में हर त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट करती है। चाहे वो मौका आज के खास दिन ईद का हो या फिर चाहे किसी भी त्योहार का। अब इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार तक अपने फैंस को खास अंदाज में विश कर रहे हैं।

सलमान खान ने फैंस को किया विश

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को खासा सराहा जा रहा है। अब सलमान खान ने चांद के दीदार होते ही अपने फैंस को एक खास पिक्चर के साथ ईद की मुबारक दी है। इस पिक्चर में सलमान के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार की रात साथ में ईद सेलिब्रेट की और साथ में ईद के खास मौके पर एक पिक्चर भी क्लिक करवाई है।

महेश बाबू ने फैंस को किया विश

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं। शनिवार को महेश बाबू ने ट्विटर पर उनके फैंस को खास अंदाज में विश किया।

जूनियर एनटीआर ने फैंस को किया विश

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी अपने फैंस को ईद की बधाईयां दी हैं। उन्होंने ट्विटर पोस्ट के जरिए फैंस को ईद विश करते हुए प्यार और अच्छी हेल्थ की कामना की।

शिल्पा शेट्टी ने फैंस को किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी है।

फराह खान ने फैंस को किया विश

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खाना खाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है।

हिना खान ने फैंस को किया विश

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''कश्मीर की कली ईद मना रही है। ईद मुबारक।''

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story