×

पीरियड्स को लेकर बॉलीवुड के मेल-फीमेल स्टार्स की है ऐसी सोच, जो कर देगी हैरान

suman
Published on: 2 Dec 2017 6:54 AM GMT
पीरियड्स को लेकर बॉलीवुड के मेल-फीमेल स्टार्स की है ऐसी सोच, जो कर देगी हैरान
X

मुंबई: पैडमेन जब से बन रही है लोग पीरियड्स के लेकर अपनी राय रख रहे है। इसमें बॉलीवुड स्टार किसी भी तरह से पीछे नहीं है। समाज में लड़कियों को पीरियड्स के बारे में बात करना किसी पाप से कम नहीं समझा जाता है। अक्सर पीरियड्स की बातों को लड़कियां सबसे छुपाकर रखती हैं। यदि कोई भी इसके बारे में बात करते नजर आए तो उसे गलत समझा जाता है। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने पीरियड्स के ऊपर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि ये तो एक नेचुरल है जिसको कोई भी रोक नहीं सकता।

यह भी पढ़ें...प्रियंका ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को दी सगाई की बधाई, शादी में होंगी शामिल

श्रद्धा कपूर कहती है कि उनको पीरियड्स में स्कूल बंक करना पसंद नहीं था और वो स्कूल मिस नहीं किया करती थी खैर ये बात अलग है की वो इस टॉपिक पर खुलकर बात नहीं किया करती थी। पीरियड्स आने पर वो कहती थी की वो अपने स्पेशल टाइम पर हैं जिसको सुनकर लड़के अजीब सी शक्ल बना लिया करते थे।

स्वरा के हिसाब से स्कूल बंक करना, खेलने न जाना और खून के धब्बो के लेकर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। ये सब प्रकृति के द्वारा ही होता है इसलिए अपने मन से शर्म और डर दोनों ही निकाल देने चाहिए।

बॉलीवुड की बेबो जो सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस समझी जाती है।मतलब करीना कपूर खान बेबॉक तरीके से हर बात खुलकर कहती हैं और उन्होंने पीरियड्स के ऊपर भी साफ बात की है की ये लड़कियों के साथ नेचुरल परिक्रिया है तो इसमें शर्म की क्या बात है।

परिणीति चोपड़ा का कहना है की जब वो छोटी थी तब उनको बहुत बुरा लगता था की पीरियड्स पर मंदिर नहीं जाना चाहिए, अचार नहीं खाना चाहिए,सर नहीं धोना चाहिए ये नहीं करना चाहिए वो नहीं करना चाहिए। परिणीति ने कहा की वो हमेशा इन सब रूल्स को तोड़ती थी ये सब नहीं मानती थी ।

यह भी पढ़ें...बेटे की शादी के लिए परेशान है मां नीतू कपूर, जानिए कैसे?

एक्टर वरूण धवन ने भी जिन्होंने ट्वीटर पर इस मामले पर बात करते हुए लिखा था की चाहे कोई भी कारण क्यों ना हो लड़कियों का स्कूल नहीं मिस होना चाहिए। क्योंकि 5 में से 1 लड़की का स्कूल मिस करवाया जाता है पीरियड्स की वजह से। ये सब हमें ये ही बताता है की अपनी सोच को बड़ा कीजिए और थोड़ा अच्छा सोचिए लड़कियों की और उनसे जुड़ी हर बात की इज्जत करिए।

suman

suman

Next Story