×

क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा का 35वां जन्मदिन आज, कुछ यूं मिली बॉलीवुड से बधाई

By
Published on: 18 July 2017 10:03 AM GMT
क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा का 35वां जन्मदिन आज, कुछ यूं मिली बॉलीवुड से बधाई
X

मुंबई: अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नाडीज और रितेश देशमुख जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 18 जुलाई उनके 35वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें 'देश का गौरव' बताया। अभिनेत्री, निर्माता और गायिका प्रियंका ने 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता था और वह राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार आदि से भी सम्मानित हो चुकी हैं। साल 2016 में उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।

उन्होंने 2003 में फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में आगाज किया था और फिल्म 'बेवॉच' से उन्होंेने हॉलीवुड में शुरुआत की।

अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में एलेक्स पेरिस की भूमिका निभा कर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

प्रियंका के जन्मदिन पर बॉलीवुड के उनके दोस्तों और सह-कलाकारों ने ट्विटर के जरिए कुछ इस अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी :

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई चॉप्स..प्रियंका चोपड़ा। आपके लिए स्टारडम वाला साल हो, चाहे एक दिन के लिए ही सही ब्रेक जरूर लीजिए..बहुत प्यार।

जैकलिन फर्नाडीज : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा।

रितेश देशमुख : प्रिय प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई। ऐसे ही चमकते रहें। बहुत प्यार।

मीका सिंह : सबसे खूबसूरत और सुंदर महिला को जन्मदिन की बधाई। हमारे देश का गौरव प्रयंका चोपड़ा।

विशाल ददलानी : जन्मदिन दिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। आपको प्यार, खुशी, स्वास्थ्य, प्रसन्नता, सफलता और काम मिलने की शुभकामनाएं! सर्वश्रेष्ठ के लिए बस सर्वश्रेष्ठ शुभकामनाएं! आपको प्यार।

सुजॉय घोष : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। एक स्टार से बढ़कर बड़ी शख्सियत।

आगे की स्लाइड में देखिए बर्थडे पर शेयर की हुई प्रियंका की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए बर्थडे पर शेयर की हुई प्रियंका की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की और भी खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की और भी खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की और भी खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की और भी खूबसूरत तस्वीरें

Next Story